अयोध्या: मालेगांव काण्ड के आरोपी ने किया रामलला का दर्शन, हिंदू राष्ट्र पर कह दी ये बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। हिन्दू एकता आंदोलन पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष व मालेगांव विस्फोट काण्ड के आरोपी सुधाकर चतुर्वेदी शनिवार को एक दिवसीय यात्रा पर अयोध्या पहुंचे। हनुमानगढ़ी दर्शन केतत्पश्चात राम जन्मभूमि के अस्थाई मन्दिर में विराजमान रामलला का दर्शन कर सन्तों से आशीर्वाद लिया। हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे जगद्गुरु परमहंस आचार्य का …

अयोध्या। हिन्दू एकता आंदोलन पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष व मालेगांव विस्फोट काण्ड के आरोपी सुधाकर चतुर्वेदी शनिवार को एक दिवसीय यात्रा पर अयोध्या पहुंचे। हनुमानगढ़ी दर्शन केतत्पश्चात राम जन्मभूमि के अस्थाई मन्दिर में विराजमान रामलला का दर्शन कर सन्तों से आशीर्वाद लिया। हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे जगद्गुरु परमहंस आचार्य का सम्मान कर उनके हिंदू और राष्ट्र की मांग का समर्थन किया। कहा कि हिंदू राष्ट्र था है और हमेशा रहेगा। यह न तो जातिगत और न ही संप्रदाय की लड़ाई है बल्कि यह वैचारिक लड़ाई है। हम इसको जीत कर रहेंगे। हिंदू राष्ट्र के लिए तन मन धन से सहयोग करेंगे।

वहीं जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री मोदी ने अनुच्छेद 370 और 35 ए को समाप्त किया है। उसी तरह उम्मीद है कि वह जल्द ही हिंदू राष्ट्र के लिए कानून बनाने पर विचार करेंगे। हिंदू एकता आंदोलन पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय ने बताया कि सुधाकर चतुर्वेदी ने बाबरी विध्वंस के आरोपी संतोष दुबे, कथावाचक पवन दास शास्त्री, नया मंदिर शीश महल के महंत रामलोचन शरण शास्त्री, राजन बाबा, कथावाचक राधेश्याम शास्त्री, सहित अन्य प्रमुख संतों से मुलाकात की।

इस अवसर पर उनके साथ रवि शंकर पांडेय, पंडित विधि पूजन पांडेय, अजय शुक्ला, हीरामणि पांडेय, कुलदीप श्रीवास्तव, विक्रम मणि तिवारी, कृष्ण कुमार शुक्ला, जितेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। हिंदू एकता आंदोलन पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पान्डेय के आवास पर रात्रि प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं से मिलकर आगामी 2022 के आगामी विधानसभा चुनाव तथा 2024 के लोकसभा चुनाव मैं भागीदारी करने हेतु विचार विमर्श किया। इस दौरान रमेश भारतीय विक्रम गुप्ता, जितेंद्र कुमार मौर्य, अधिवक्ता घनश्याम मौर्य, रमेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, मनोज पटेल आशीष कनौजिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार