लालकुआं: महिला की गला दबाकर हत्या, होटल में मिला शव
लालकुआं, अमृत विचार। पुलिस ने हत्या का मामला किया दर्ज, संदिग्ध से हिरासत में पूछताछ, होटल से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली अमृत विचार, लालकुआं। रेलवे स्टेशन चौराहे पर एक होटल में महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला घर से हरेला पर मायके के लिए निकली थी और होटल में दो दिनों …
लालकुआं, अमृत विचार। पुलिस ने हत्या का मामला किया दर्ज, संदिग्ध से हिरासत में पूछताछ, होटल से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली
अमृत विचार, लालकुआं। रेलवे स्टेशन चौराहे पर एक होटल में महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला घर से हरेला पर मायके के लिए निकली थी और होटल में दो दिनों से अल्मोड़ा निवासी एक व्यक्ति के साथ रह रही थी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ ही संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। महिला के पति ने भी हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रविवार सुबह पुलिस ने होटल नरूला के एक कमरे से घोड़ानाला वीआईपी गेट निवासी हेमा (40) पत्नी ओमप्रकाश का शव बरामद किया। होटल में शव मिलने की खबर फैलते ही सनसनी फैल गई। कोतवाली पुलिस के साथ ही सीओ सिटी प्रमोद शाह और फोरेंसिक सेल से एसआई नंदन रावत भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के साथ मौजूद अल्मोड़ा निवासी पान सिंह को हिरासत में ले लिया गया। इधर, फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। शव के निरीक्षण में पाया गया कि मृतका की जीभ बाहर निकली हुई थी। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
सूचना पर मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शिनाख्त की। पति ओमप्रकाश ने बताया कि हेमा 16 जुलाई की सुबह घर से घोड़ानाला स्थित मायके जाने के लिए निकली थी। पुलिस के अनुसार हेमा मायके ना जाकर 16 जुलाई की शाम इस होटल में आ गई थी और तब से इसी होटल में अल्मोड़ा निवासी अधेड़ के साथ रह रही थी। पति ने अल्मोड़ा निवासी पान सिंह पर हत्या का आरोप लगाया। आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर हत्या की गई होगी। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। होटल की सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली हैं। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
