उमस भरी गर्मी से राहत, लखनऊ समेत राज्य के अन्य हिस्सों में हो रही बारिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कई दिनों की उमस और गर्मी के बाद उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश का दूसरा चक्र शुरू हो गया है। कई दिनों बाद शनिवार शाम को हल्की बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली है। वहीं अब आज से 20 जुलाई तक लखनऊ ,कानपुर समेत आसपास के शहरों उन्नाव, कन्नौज, …

लखनऊ। कई दिनों की उमस और गर्मी के बाद उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश का दूसरा चक्र शुरू हो गया है। कई दिनों बाद शनिवार शाम को हल्की बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली है।

वहीं अब आज से 20 जुलाई तक लखनऊ ,कानपुर समेत आसपास के शहरों उन्नाव, कन्नौज, इटावा, फतेहपुर, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, चित्रकूट, महोबा, औरैया, फर्रुखाबाद आदि क्षेत्रों में अच्छी बारिश के आसार हैं। बिजली गिरने की भी आशंका है। इस बीच हल्की बारिश से राजधानी में दिन का पारा 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान दो डिग्री कम हुआ है । अगले 24 घंटे में इसमें भी कमी आने की संभावना है।

कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार से गंगा यमुना के बीच के मैदानी भागों में मानसूनी बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी, जो दो दिन तक लगातार सक्रिय रहेंगी। बरसात से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं ।

संबंधित समाचार