काशीपुर: विवाहिता की जहर खाने से मौत, पुलिस ने विसरा जांच को भेजा
काशीपुर, अमृत विचार। एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। ग्राम नगली मूंडापांडे मुरादाबाद निवासी नन्हे ने अपनी 26 वर्षीय पुत्री सुमन का विवाह अक्तूबर 2015 को ग्राम बांसखेड़ा निवासी विकास कुमार के साथ धूमधाम …
काशीपुर, अमृत विचार। एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
ग्राम नगली मूंडापांडे मुरादाबाद निवासी नन्हे ने अपनी 26 वर्षीय पुत्री सुमन का विवाह अक्तूबर 2015 को ग्राम बांसखेड़ा निवासी विकास कुमार के साथ धूमधाम से किया था। छह वर्षो में दंपत्ति के दो पुत्र व एक पुत्री है।
पति विकास एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। शनिवार की दोपहर बाद सुमन ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे रामनगर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात सुमन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रविवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
परिजनों ने मृतका की तबियत दो महीने से खराब होने की जानकारी दी। उधर, डॉ. खेमपाल सिंह ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। महिला की मौत जहर खाने से हुई होगी। बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दी जा सकी।
