बाजपुर: घर में घुसकर मारपीट में दो महिलाओं समेत चार पर केस
बाजपुर, अमृत विचार। रंजिशन घर में घुसकर गालीगलौज और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो नामजद महिलाओं समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है। कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में ग्राम केलाबंदवारी निवासी जरीना पत्नी मो. रफी ने कहा है कि वे मजदूरी कर परिवार पालते हैं। बीती 21 …
बाजपुर, अमृत विचार। रंजिशन घर में घुसकर गालीगलौज और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो नामजद महिलाओं समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में ग्राम केलाबंदवारी निवासी जरीना पत्नी मो. रफी ने कहा है कि वे मजदूरी कर परिवार पालते हैं। बीती 21 जून को ग्राम बरहैनी स्थित नए घर में शिफ्ट होने के लिए केलाबंदवारी के पुराने घर से शाम करीब पांच बजे सामान वाहन में भर रहे थे।
आरोप है कि इस बीच पड़ोसी रियासत, सलीम, रेशमा, महबूब जहां घर में घुस आए और सामान लेकर जाने का विरोध करते हुए गालीगलौज करते हुए लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया।
इसमें जरीना और उसके पति मो.रफी को काफी चोटें आईं। शोर सुनकर लोगों के एकत्र होने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ता का कहना है कि उसने 28 जून को रजिस्टर्ड डाक से शिकायती पत्र एसएसपी को भेजकर न्याय की गुहार लगाई थी लेकिन आरोपितों पर कार्रवाई नहीं हुई। वहीं पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चारों आरोपितों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
