नैनीताल: बकरीद पर 50 लोग ही मस्जिद में पढ़ सकेंगे नमाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। मल्लीताल कोतवाली में एसडीएम अनुराग आर्य के नेतृत्व में शांति कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने बकरीद को आपसी तालमेल व सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। रविवार को मल्लीताल कोतवाली पर एसडीएम अनुराग आर्य ने बकरीद को लेकर चर्चा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक …

नैनीताल, अमृत विचार। मल्लीताल कोतवाली में एसडीएम अनुराग आर्य के नेतृत्व में शांति कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने बकरीद को आपसी तालमेल व सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।

रविवार को मल्लीताल कोतवाली पर एसडीएम अनुराग आर्य ने बकरीद को लेकर चर्चा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की । उन्होंने कहा कि बकरीद पर कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए केवल 50 लोग ही मस्जिद पर नमाज अदा करेंगे।  एसडीएम ने कहा कि यदि कोई भी कोविड नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उस पर  सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील की कोई भी बकरीद के दौरन नगर की मस्जिद व अन्य स्थानों पर अनावश्यक भीड़ न लगाए।

वहीं जामा मस्ज़िद के इमाम अब्दुल खालिक ने नगरवासियों से गुजारिश की है कि कोविड को ध्यान में रखते हुए नमाज के बाद एक दूसरे के गले न लगे व बकरीद पर देने वाली कुर्बानियों को शेल्टर हाउस में ही दें और स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखें। इस दौरान दौरान कोतवाल अशोक कुमार, तल्लीताल एसओ विजय मेहता, दिलशाद, गुड्डू खान, मतलुफ, मो. फारुख, मो. जुनैद, शहबाज, फारूक, कय्यूम समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

 

संबंधित समाचार