अच्छी खबर: कुमाऊं के चार जिलों में कोरोना का एक भी मरीज नहीं
हल्द्वानी, अमृत विचार। रविवार का दिन कोरोना मरीजों को लेकर काफी राहत भरा रहा। कुमाऊं के चार जिलों में कोरोना का कोई भी मरीज नहीं मिला। नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा और बागेश्वर सभी जिलों में कोरोना का एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला। जबकि इन चार जिलों में करीब 1800 कोरोना सैंपलों की जांच की गई …
हल्द्वानी, अमृत विचार। रविवार का दिन कोरोना मरीजों को लेकर काफी राहत भरा रहा। कुमाऊं के चार जिलों में कोरोना का कोई भी मरीज नहीं मिला। नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा और बागेश्वर सभी जिलों में कोरोना का एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला।
जबकि इन चार जिलों में करीब 1800 कोरोना सैंपलों की जांच की गई थी। इनके अलावा पिथौरागढ़ और यूएसनगर में कोरोना का एक-एक मरीज मिला।
