संभल : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल,अमृत विचार। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दो व्यक्ति अपनी रिश्तेदारी से दावत खाकर वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच मेरठ-बदायूं मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर …

संभल,अमृत विचार। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दो व्यक्ति अपनी रिश्तेदारी से दावत खाकर वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच मेरठ-बदायूं मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां डाक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरिया कुहेरा निवासी अमरीश कुमार (50) पास के ही गांव घुघईया निवासी पप्पू एक ही बाइक पर सवार होकर शनिवार शाम के समय में रिश्तेदारी में दावत खाने की बात कहकर घर से गए थे।

दोनों व्यक्ति रिश्तेदारी में दावत खाकर घर एक ही बाइक से वापस लौट रहे थे। जैसे ही बाइक सवार मेरठ-बदायूं मार्ग पर जुनावई ब्लाक के सामने पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों व्यक्ति सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घायलों को आननफानन में गुन्नौर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने अमरीश को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार के के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पु़लिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गये। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने अज्ञात वाहन के खिलाफ गुन्नौर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार