सीतापुर: ओपी राजभर का दावा, 2022 में बनेगी भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार
सीतापुर। रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में सुभासपा के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर धनगर समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री को दुनिया सबसे बड़ा झूठा नेता बताया। शहर से सटे खूबपुर मोहल्ला स्थित रघुवीर कृपा बैंक्विट हॉल के द्वारा आयोजित अहिल्याबाई सामाजिक संगठन …
सीतापुर। रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में सुभासपा के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर धनगर समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री को दुनिया सबसे बड़ा झूठा नेता बताया। शहर से सटे खूबपुर मोहल्ला स्थित रघुवीर कृपा बैंक्विट हॉल के द्वारा आयोजित अहिल्याबाई सामाजिक संगठन के बैनर तले धनगर समाज के सामाजिक कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जिस तरीके से उत्तर प्रदेश में आरक्षण को खत्म किया जा रहा है। 2022 में योगी सरकार को उत्तर प्रदेश की जनता उत्तर प्रदेश की सत्ता से हटाने का काम करेगी।
राजभर ने कहा, भाजपा को घमंड है, कश्मीर में जब भाजपा को सरकार बनानी हुई तो महबूबा मुफ्ती से समझौता करके सरकार बना लेते हैं। तब नहीं दिखाई देता है। मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रयागराज में हजारों हिंदू धर्म की लाशें मुस्लिम रीति रिवाज की तरह दफनाई गई। प्रदेश आक्सीजन के लिए परेशान था। वेल्टीनेटर पाने के लिए परेशान था। भर्ती होने के लिए लोग दर-दर भटक रहे थे। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन से देश की जनता से कोई मतलब नहीं है। जब कोरोना की लहर थी तो यह बंगाल में जनसभाएं कर वोट जुटाने में लगे थे वहीं तमिलनाडु में वोट मांग रहे थे।
मीडिया के सवालों के जवाब में आगे उन्होंने कहा 2022 में विधानसभा का चुनाव होना है। भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनेगी। 5 साल में 5 मुख्यमंत्री 5 जाति के सीएम 20 जाति के उप मुख्यमंत्री बनेंगे। हमारा मुद्दा प्रदेश का विकास, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, नवजवानों को रोजगार, बेहतर अनिवार्य शिक्षा, प्रदेश में शराब बंदी, सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करना है। देश को आजाद कराने वाले लोगों का सपना था देश में कुटीर उद्योग लगेगे उसको पूरा करना है। इस दौरान सुभासपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी, राममूर्ति अर्कवंशी, धर्म सिंह अर्कवंशी, अहिल्याबाई होल्कर सामाजिक संगठन के अध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र धनगर, शैलेश धनगर, अशोक धनगर शिव कुमार धनगर, अनुज धनगर, अनिल धनगर मलखान धनगर, रमेश धनगर, कल्याण धनगर, दिलीप दुर्विजय नितिन देवांश धनगर समाज धनगर पाल धनगर समाज के लोग उपस्थित रहे।
