अल्मोड़ा: पीएम के सलाहकार खुल्वे पहुंचे जागेश्वर धाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार भास्कर खुल्वे रविवार को विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे। यहां खुल्वे ने अपने पुत्र के साथ विशेष पूजा अर्चना की और विश्व शांति की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार भास्कर खुल्वे रविवार को जागेश्वर धाम पहुंचे। यहां पूजा अर्चना करने के बाद वह चंद राजवंश …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार भास्कर खुल्वे रविवार को विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे। यहां खुल्वे ने अपने पुत्र के साथ विशेष पूजा अर्चना की और विश्व शांति की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार भास्कर खुल्वे रविवार को जागेश्वर धाम पहुंचे। यहां पूजा अर्चना करने के बाद वह चंद राजवंश की ऐतिहासिक धरोहर मल्ला पहुंचे और वहां का निरीक्षण किया। इस दौरान राम शिला मंदिर में भगवान श्रीराम की पादुकाओं की पूजा अर्चना कर आर्शीवाद लिया।

मल्ला महल में उन्होंने ब्रिटिश दौर के संरक्षित दस्तावेजों और फोटो गैलरी का अवलोकन भी किया।  जिलाधिकारी नितिन भदौरिया से स्वामी विवेकानंद द्वारा अल्मोड़ा में दिए गए भाषणों के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीएम ने उन्हें बताया कि स्वामी विवेकानंद द्वारा अल्मोड़ा में दिए गए भाषणों को यहां सहेज कर रखा गया है। जिस पर खुल्वे ने जिलाधिकारी को विवेकानंद के भाषणों को अल्मोड़ा जिले की एक डाक्यूमेंट्री बनाकर उसमें जोडऩे के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने पहाड़ की वादियों के लिए जो विचार दिए उनसे नई पीढ़ी का रूबरू होना काफी जरूरी है। कहा कि युग पुरुष के विचारों और सिद्धातों का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए। ताकि भावी पीढ़ी उनसे प्रेरणा ले सके। मल्ला महल के बाद वे रानी महल पहुंचे और यहां कराए जा रहे निर्माण कार्य के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।

छोलिया नृत्य से किया गया स्वागत
अल्मोड़ा : पीएम नरेंद्र मोदी के सलाहकार भास्कर खुल्वे के मल्ला महल पहुंचने पर पारंपरिक अंदाज में ढ़ोल नगाड़ों और छोलिया नृत्य के साथ स्वागत किया गया। विहान संस्था के कलाकारों ने इस मौके पर कुमाऊंनी लोक संस्कृति और यहां की परंपराओं को जीवंत कर दिया। जिसे देखकर वे काफी गदगद नजर आए। मल्ला महल और रानी महल के निरीक्षण के बाद वे सूर्य मंदिर के दर्शन के लिए कटारमल रवाना हो गए। इस दौरान सीडीओ नवनीत पांडे, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, राहुल चौबे, राकेश जोशी, आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार