IND VS SL 1st ODI: शिखर धवन की कप्तानी पारी के दम पर भारत ने श्रीलंका को रौंदा, जीत के साथ किया सीरीज का आगाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। शिखर धवन (86*) और ईशान किशन (59) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने पहले वन-डे में श्रीलंका को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ टीम इंडिया तीन मैचों की वन-डे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवर्स में …

नई दिल्ली। शिखर धवन (86*) और ईशान किशन (59) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने पहले वन-डे में श्रीलंका को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ टीम इंडिया तीन मैचों की वन-डे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवर्स में नौ विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाए। जवाब में भारत ने तीव विकेट खोकर 80 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत की तरफ से शिखर धवन ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 95 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 86 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान धवन ने अपने वन-डे करियर का 33वां अर्धशतक पूरा किया। साथ ही वह वन-डे क्रिकेट में अपने 6000 रन भी पूरे किए।

धवन के अलावा बर्थडे ब्वॉय ने भी अपने डेब्यू वन-डे में कमाल का प्रदर्शन किया। ईशान ने अपनी पारी में 42 गेंदों में 8 चौके और दो छक्के की मदद से 59 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने वन-डे में डेब्यू पर दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड बनाया। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

वहीं, मैच में शानदार शुरुआत दिलाने के लिए सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को मैन ऑफ द मैच चुना गया, क्योंकि शॉ ने टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत दिलाई थी। भारत ने शॉ की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर 4.5 ओवरों में 50 रन का आंकड़ा छू लिया था। पृथ्वी ने अपनी पारी में 24 गेंदों में 9 चौके की मदद से 43 रन बनाए।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता