बरेली: शहरी क्षेत्र में उच्च शिक्षित अधिक पर वैक्सीनेशन में ग्रामीण आगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर का नाम सुनते ही लोगों के जेहन में स्मार्ट सिटी, पढ़े-लिखे लोग, आधुनिकता जैसी बाते आने लगती हैं, जबकि ग्रामीण का नाम सुनकर कम जागरूक लोगों की छवि बनती है। अगर वैक्सीनेशन की बात करे तो शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण इलाके के निवासियों में अधिक जागरूकता देखी गई है। जिले …

बरेली, अमृत विचार। शहर का नाम सुनते ही लोगों के जेहन में स्मार्ट सिटी, पढ़े-लिखे लोग, आधुनिकता जैसी बाते आने लगती हैं, जबकि ग्रामीण का नाम सुनकर कम जागरूक लोगों की छवि बनती है। अगर वैक्सीनेशन की बात करे तो शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण इलाके के निवासियों में अधिक जागरूकता देखी गई है। जिले में वैक्सीनेशन के मामले में शहरी क्षेत्र ग्रामीणों से पिछड़ते नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक नौ लाख से अधिक लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया जा चुकी है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में लाभार्थियों का आंकड़ा चार लाख के पार पहुंचा गया है।

नौ लाख से अधिक लोगों को लगी वैक्सीन
जिले में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। वर्तमान में करीब नौ लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से करीब 7.68 लाख लोगों को पहली व करीब दो लाख से अधिक को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। वहीं ग्रामीण इलाकों में बनाए गए 16 केंद्र में 17 जुलाई तक करीब छह लाख लोग वैक्सीनेशन करा चुके हैं। जबकि शहरी क्षेत्र में 29 केंद्रों पर करीब तीन लाख लोगों ने टीकाकरण कराया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ग्रामीण इलाकों में बुजुर्गों में भी जागरूकता बढ़ी है, जिससे ग्रामीण इलाकों में अधिक वैक्सीनेशन हुआ है।

एक सप्ताह में 54000 ने लगवाई डोज
बीते सप्ताह की बात करे ग्रामीण इलाकों में करीब 34 हजार लोगों ने वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगवाई है, जबकि शहरी क्षेत्र में ये आंकड़ा महज 20 हजार के करीब है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार ये हाल तक है जब वैक्सीन की कमी के चलते कुछ दिन ग्रामीण इलाकों में वैक्सीनेशन को स्थगित कर दिया गया था।

छह गांवों में 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन
जिले के फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक के छह गांवों में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन हो चुका है। सीएचसी प्रभारी डा. संचित ने बताया कि यहां 40 हजार से अधिक लोगों के वैक्सीन लगाई जा चुकी है। छह गांव मनकरी, पटवइया, खड़कपुर, सिरसा जागीर, उन्नासी, न्योधना में 18 वर्ष से अधिक उम्र के प्रत्येक लोग वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुकी हैं। वहीं दूसरे नंबर पर जिला अस्पताल है, जहां करीब 40 हजार लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि जिले में शहरी व ग्रामीण इलाकों में वैक्सीनेशन अभियान जारी है। ग्रामीण इलाकों में जागरूकता के चलते अधिक वैक्सीनेशन हुआ है। शहरी क्षेत्र में भी व्यापक रूप से वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता अभियान जारी है।

संबंधित समाचार