बरेली: बारिश से पूरे शहर की बिजली हुई गुल
बरेली, अमृत विचार। भीषण गर्मी की बीच रविवार की सुबह हुई बारिश से गर्मी से तो निजात मिली लेकिन बिजली के लाइनों में फाल्ट की झड़ी लग गई। शहर के कई विद्युत उपकेन्द्र पर ब्रेकडाउन होने से बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं संजयनगर में रविवार की …
बरेली, अमृत विचार। भीषण गर्मी की बीच रविवार की सुबह हुई बारिश से गर्मी से तो निजात मिली लेकिन बिजली के लाइनों में फाल्ट की झड़ी लग गई। शहर के कई विद्युत उपकेन्द्र पर ब्रेकडाउन होने से बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं संजयनगर में रविवार की दोपहर में अचानक सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। जिसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरा मच गई। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

रविवार को हुई बारिश ने मौसम का मिजाज तो बदला ही, साथ में बिजली का भी झटका दे दिया। सुबह करीब आठ बजे से शहरी इलाके के लगभग सभी सबस्टेशन पर फॉल्ट हुए। कहीं सब स्टेशन स्तर पर खामी रही तो कहीं, हाईटेंशन लाइन के पोल पर इंसुलेटर पंक्चर हो गया। इससे करीब 50 हजार से ज्यादा घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। हालांकि बिजली महकमे के कर्मचारियों ने लाइन में आए फॉल्ट दुरुस्त किए।
वहीं, सब स्टेशन में आए फॉल्ट को ठीक करने से पहले अस्थाई व्यवस्था कर करीब दो घंटे में ही इलाकों में बिजली आपूर्ति कराई। इसी तरह सुभाषनगर फीडर में भी ब्रेकडाउन आया। हरूनगला सब स्टेशन से जुड़े कई क्षेत्रों में इंसुलेटर पंक्चर हुआ। कर्मचारीनगर, कुतुबखाना, किला और सिविल लाइंस में भी बारिश के दौरान बिजली कटौती की गई। संजयनगर में सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर में आग लगने से क्षेत्र में भगदड़ मच गई।

शहर अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल ने बताया कि रविवार को दिनभर बारिश चालू रहने की वजह से फाल्ट की मरम्मत करने में परेशानी आई। सभी अधिकारियों को उपभोक्ताओं का फोन तुरंत उठाने के निर्देश सख्ती से दिए गए। अगर कोई जेई, एसडीओ या एक्सईएन समस्या नहीं सुन रहा तो इसकी शिकायत मुझसे की जा सकती है। संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध तत्काल कड़ा एक्शन लिया जाएगा।
