बरेली: फेसबुक के जरिए खोया सामान वापस कर रही आईवीआरआई की स्टूडेंट काउसिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आईवीआरआई परिसर में भूलवश अगर किसी का सामान खो जाए तो उसके मिलने की संभावना अधिक है, सुनने में यह लाइन थोड़ी अजीब लग सकती है लेकिन हकीकत में सही है। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान की स्टूडेंट काउंसिल के एक सार्थक प्रयास से परिसर में खोए सामान को उसके मालिक तक …

बरेली, अमृत विचार। आईवीआरआई परिसर में भूलवश अगर किसी का सामान खो जाए तो उसके मिलने की संभावना अधिक है, सुनने में यह लाइन थोड़ी अजीब लग सकती है लेकिन हकीकत में सही है। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान की स्टूडेंट काउंसिल के एक सार्थक प्रयास से परिसर में खोए सामान को उसके मालिक तक पहुंचाने के लिए फेसबुक का सहारा लिया जा रहा है। काउंसिल की यह पहल वहां रहने वाले लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होने के साथ ही परिसर में भी सरही जा रही है।

आईवीआरआई प्रशासन के अनुसार आइवीआरआई की स्टूडेंट काउंसिल ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर यह छोटा सा सार्थक प्रयास शुरू किया है, जो अब काफी लोकप्रिय हो चुका है। काउंसिल के सदस्यों ने फेसबुक पर बनाए गए अपने पेज पर कैंपस में खोए गए किसी भी सामान की जानकारी दर्ज करना शुरू कर दिया है। साथ ही यह भी लिखा होता है कि सामान का मालिक उसे कहां से प्राप्त कर सकता है।

काफी मददगार साबित हो रही अनूठी पहल
आईवीआरआई प्रशासन के अनुसार कुछ समय पहले ही शुरू हुआ यह प्रयास, कैंपस के शोधार्थियों व वैज्ञानिकों के लिए सदुपयोगी साबित हो रहा है, इससे काफी लोगों को खोई हुई वस्तुएं ढूंढने में मदद भी मिली। अब अगर कैंपस में किसी की चाबी, अंगूठी, दस्तावेज या कोई अन्य सामान कहीं छूट जाता है तो संबंधित व्यक्ति सबसे पहले उसे स्टूडेंट काउंसिल के पेज पर तलाश करता है और काफी हद तो उसकी समस्या का समाधान हो जाता है।

संबंधित समाचार