वाराणसी: इस वजह के चलते चौकी इंचार्ज से लिपटकर रोने लगा सिपाही, जानें फिर क्या हुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। यूपी के वाराणसी जिले से एक बहुत ही भावुक कर देने वाली तस्वीर और वीडियो सामने आई है, जो इस वक्त जिले में चर्चा की विषय बनी हुई है। दरअसल, वाराणसी के भेलूपुर थाने के सूजाबाद चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज की विदाई के वक्त एक सिपाही भावुक हो गया और उनसे लिपटकर रोने …

वाराणसी। यूपी के वाराणसी जिले से एक बहुत ही भावुक कर देने वाली तस्वीर और वीडियो सामने आई है, जो इस वक्त जिले में चर्चा की विषय बनी हुई है। दरअसल, वाराणसी के भेलूपुर थाने के सूजाबाद चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज की विदाई के वक्त एक सिपाही भावुक हो गया और उनसे लिपटकर रोने लगा। वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों के काफी समझाने बुझाने के बाद सिपाही खुद पर काबू पाया।

सिपाही का यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना जिले के रामनगर थाने का है। बता दें कि वाराणसी कमिश्नरेट में एक साथ दर्जनों चौकी इंचार्ज के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। इसी कड़ी में रामनगर थाने के सूजाबाद चौकी इंचार्ज आशीष मिश्रा का भी तबादला भेलूपुर थाने के दुर्गाकुंड चौकी पर हो गया।

शनिवार को रामनगर थाने पर विदाई के वक्त जैसे ही सभी अन्य पुलिसकर्मियों से मुलाकात करके विदा लेने की परंपरा निभाई जा रही थी कि तभी थाने में तैनात सिपाही रंजीत द्विवेदी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और भावुक होकर सब इंस्पेक्टर आशीष मिश्रा से लिपटकर रोने लगे।

संबंधित समाचार