बनबसा: टीकाकरण को भजनपुर इंटर काॅलेज में उमड़ी भीड़
बनबसा, अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्षेत्र में टीकाकरण अभियान जारी है। सोमवार को श्री पूर्णागिर इंटर काॅलेज भजनपुर में खासी भीड़ उमड़ पड़ी। इससे स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जाता है कि ऊधम सिंह नगर जिले में वैक्सीन की कमी के कारण खटीमा क्षेत्र से काफी …
बनबसा, अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्षेत्र में टीकाकरण अभियान जारी है। सोमवार को श्री पूर्णागिर इंटर काॅलेज भजनपुर में खासी भीड़ उमड़ पड़ी। इससे स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
बताया जाता है कि ऊधम सिंह नगर जिले में वैक्सीन की कमी के कारण खटीमा क्षेत्र से काफी संख्या में लोग सोमवार को वैक्सीन लगवाने बनबसा पहुंचे, इस कारण पूर्णागिरि इंटर काॅलेज में अचानक लोगों का जमावड़ा लग गया। इससे वहां अव्यवस्था फैलने लगी, जिसे स्वास्थ्य कर्मियों ने किसी तरह संभाला और सभी को वैक्सीन लगाई।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार भजनपुर इंटर काॅलेज में 483 लोगों को टीके लगाए गए, जबकि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 246 और चंदनी में 136 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
