अल्मोड़ा: देर रात घर के अंदर घुसा गुलदार, चार को किया घायल
अल्मोड़ा, अमृत विचार। भिकियासैंण तहसील में गुलदार का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की देर रात एक गुलदार तहसील मुख्यालय के गांधी नगर वार्ड में एक घर में घुस गया। जहां उसके घर में मौजूद चार लोगों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। शोर मचाने के बाद गुलदार वहां …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। भिकियासैंण तहसील में गुलदार का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की देर रात एक गुलदार तहसील मुख्यालय के गांधी नगर वार्ड में एक घर में घुस गया। जहां उसके घर में मौजूद चार लोगों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। शोर मचाने के बाद गुलदार वहां से भाग गया।
रविवार की रात नगर पंचायत भिकियासैंण के वार्ड नंबर एक गांधी नगर में गुलदार एक घर के अंदर घुस गया। गुलदार को अंदर देखकर घर के लोगों के होश फाख्ता हो गए और उन्होंने जोर जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। लेकिन गुलदार से वहां से भागने के बजाय घर में मौजूद लोगों पर हमला करना शुय दिया। गुलदार के हमले में 60 वर्षीय नूरजहां, 40 वर्षीय रिहाना, 28 वर्षीय आसमां और 20 वर्षीय आरिफ घायल हो गया। परिजनों के चीखने चिल्लाने के बाद आसपास लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी शोर मचाना शुरू किया तो गुलदार बमुश्किल वहां से भागा। इधर इस हादसे के बाद से भिकियासैंण क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकडऩे के लिए कार्रवाई करने की मांग की है।
एक मासूम को पहले बना चुका है शिकार
अमृत विचार, अल्मोड़ा : भिकियासैंण क्षेत्र में गुलदार का आतंक काफी समय से बना हुआ है। कुछ महीनों पहले गुलदार बाड़ीकोट से घर के आंगन में खेल रही एक मासूम बच्ची को उठा ले गया और उसे मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद पनपोला में भी एक बच्ची पर जानलेवा हमला किया। लेकिन इसके बाद भी वन विभाग गुलदार के आतंक से निजात दिलाने में नाकाम ही साबित हो रहा है।
