उन्नाव: अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, चाचा की मौत भतीजी घायल
उन्नाव। जिले के दही थाना क्षेत्र स्थित सोनिक के निकट नेशनल हाइवे पर एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। इस घटना में बाइक सवार एलएलबी छात्र की मौत हो गयी जबकि उसके साथ जा रही उसकी भतीजी घायल हो गयी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां शव को …
उन्नाव। जिले के दही थाना क्षेत्र स्थित सोनिक के निकट नेशनल हाइवे पर एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। इस घटना में बाइक सवार एलएलबी छात्र की मौत हो गयी जबकि उसके साथ जा रही उसकी भतीजी घायल हो गयी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया जबकि घायल छात्रा का उपचार चल रहा है।
हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भानपुर निवासी अनूप यादव (28) पुत्र रामखेलावन यादव एलएलबी का छात्र था। सोमवार को वह अपनी भतीजी अर्चना (18) पुत्री बलवीर यादव को बीए तृतीय वर्ष का पेपर दिलाने के लिए बीघापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बहुराजमऊ के पास स्थित एक डिग्री कॉलेज गया था। वापस लौटते समय दही थाना क्षेत्र के सोनिक मोड़ के निकट अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गयी और डिवाइडर से टकरा गयी।
इस हादसे में घटना स्थल पर अनूप की मौत हो गयी जबकि अर्चना गंभीर रूप से घायल हो गयी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गौरव कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। दोनों को आनन फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद अनूप को मृत घोषित कर दिया जबकि अर्चना का उपचार किया जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्च्युरी में रखवा दिया गया है।
