महिला डांसर ने दोनों हाथों में तमंचा लहराते हुए किया डांस, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। जनपद में इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह वीडियो को गोरखपुर जनपद का बताया जा रहा है। हालांकि जनपद में तमंचे पर डिस्को की यह कोई नई घटना नही है,इसके पूर्व भी कई घटनाएं वायरल हुई हैं और उसमें पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई भी की है। मजेदार बात …

गोरखपुर। जनपद में इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह वीडियो को गोरखपुर जनपद का बताया जा रहा है। हालांकि जनपद में तमंचे पर डिस्को की यह कोई नई घटना नही है,इसके पूर्व भी कई घटनाएं वायरल हुई हैं और उसमें पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई भी की है। मजेदार बात यह है कि सैकड़ों की भीड़ और एक फिल्मी धुन पर नृत्य कर रही नृत्यांगना के दोनों हाथों में तमंचा लहरा रही है। जिसका वीडियो काफी सुर्खियों में बना हुआ है।

बताते हैं कि यह वीडियो गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के मिश्रौली में आर्केस्ट्रा के दौरान रिकार्ड किया था और वीडियो में भीड़ को देखकर कहीं भी यह अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि किसी ने भी नृत्यांगना और उसके हाथ में तमंचा देने वाले युवक को रोकने का प्रयास भी किया हो। इस कोरोना महामारी में जहां तीसरी लहर के अंदेशे ने सबको दहशत में डाल रखा है। वहीं इस तरह के आयोजन की इजाजत कहां से मिली सोचने वाला विषय हो गया है।

इस तरह के रंगारंग कार्यक्रम और उसके साथ साथ अवैध तमंचे का प्रदर्शन करने की इजाजत किस विभाग से मिली । यह तो जिले की पुलिस ही बता पाएगी। लेकिन इस वीडियो ने आज भी यह जाहिर कर दिया पूर्वांचल में माफिया तंत्र भले ही अब खुलेआम गोलियां ना बरसाता हो, लेकिन यहां के माफिया तंत्र में न तो तमंचे की कमी है और न ही गोलियों की कमी है । पूरे प्रदेश को अपराध मुक्त करने का दावा करने वाले नारे का तो इस नर्तकी ने दो दो तमंचे पर डिस्को करा दिया । अब देखना यह है कि इस वीडियो की सच्चाई कहां तक पुलिस सामने लेकर आती है और यदि यह वीडियो सही है तो इस पर क्या कार्रवाई होती है ?

संबंधित समाचार