बरेली: हाजी ने पांच साल की बच्ची के साथ की अश्लीलता, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। घर में बच्ची को अकेला देख हाजी ने उसके साथ अश्लील हरकत की। बच्ची के कपड़े उतार दिए। चीखने चिल्लाने पर छत पर काम कर रही मां नीचे पहुंची तो आरोपी की हरकते देख उसकी चीख निकल गई। इस बीच मौका पाकर हाजी फरार हो गया। परिजनों की तहरीर नवाबगंज थाने में …

बरेली, अमृत विचार। घर में बच्ची को अकेला देख हाजी ने उसके साथ अश्लील हरकत की। बच्ची के कपड़े उतार दिए। चीखने चिल्लाने पर छत पर काम कर रही मां नीचे पहुंची तो आरोपी की हरकते देख उसकी चीख निकल गई। इस बीच मौका पाकर हाजी फरार हो गया। परिजनों की तहरीर नवाबगंज थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

कस्बे में एक गल्ला व्यापारी ने बताया कि वह पत्नी और पांच साल की बच्ची के साथ रहता है। पड़ोस में राइस मिल स्वामी हाजी शकील अहमद रहता है। सोमवार देर शाम वह किसी काम से घर से बाहर गया था। इस बीच हाजी व्यापारी के घर उधारी में ली रकम वापस करने पहुंचा।

यहां आंगन में बैठी बच्ची को अकेला देख उसकी शर्ट उतारक अश्लील हरकते करने लगा। उस वक्त बच्ची की मां छत पर थी। अश्लील हरकते करने पर जब बच्ची रोने लगी तो मां ने छत से उतरते ही शोर मचा दिया। इस बीच आरोपी खुद को घिरता देख पुलिस में शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

घटना की रिर्पोट बच्ची के पिता ने थाना नवाबगंज में दर्ज करायी है। वहीं पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया है। नाजमद आरोपी हाजी शकील अहमद की गिरफ्तारी को पुलिस ने देर रात दबिश भी दे, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

संबंधित समाचार