बिजनौर : बैंक के बाहर बदमाशों ने की फायरिंग, घबरा कर व्यक्ति की मौत, पिस्तौल निकाल बैंककर्मियों को किया आतंकित
बिजनौर, अमृत विचार। सिविल लाइन स्थित मुथूट पिनकॉर्प गोल्ड लोन की ब्रांच में घुसे एक बदमाश ने कर्मचारियों पर तमंचा तान दिया। कर्मचारियों ने ब्रांच में लगे सायरन को बजाया तो भीड़ को आता देख बदमाश वहां से फरार हो गये। बदमाशों ने बाहर आकर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिससे ब्रांच के बाहर खड़े …
बिजनौर, अमृत विचार। सिविल लाइन स्थित मुथूट पिनकॉर्प गोल्ड लोन की ब्रांच में घुसे एक बदमाश ने कर्मचारियों पर तमंचा तान दिया। कर्मचारियों ने ब्रांच में लगे सायरन को बजाया तो भीड़ को आता देख बदमाश वहां से फरार हो गये। बदमाशों ने बाहर आकर फायरिंग करनी शुरू कर दी।
जिससे ब्रांच के बाहर खड़े एक व्यक्ति की दहशत से मौत हो गई। सोमवार की शाम करीब 6 बजे मुथूट पिनकॉर्प गोल्ड लोन सिविल लाइन बिजनौर के ऑफिस में मैनेजर अभी चौहान, सहायक मैनेजर अनंत चौहान और एक महिला कर्मचारी रजनी मौजूद थीं। इसी बीच पीठ पर काला बैग और मुंह पर मास्क लगाए एक युवक दफ्तर में प्रवेश किया। वह मैनेजर से गोल्ड लोन के बारे में बात करने लगा।
करीब दस मिनट बात करने के बाद उसने दोनों हाथों में पिस्टल निकाल लिए और मैनेजर व महिला कर्मचारी पर तान दिए। इस पर मैनेजर ने सायरन का स्विच दबा दिया। सभी कर्मचारियों को आता देख वह बाहर की ओर भागा। भागते वक्त उसने फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर ब्रांच के बाहर पॉपकॉर्न का ठेला लगाने वाले होशराम पुत्र रतना सिंह नीचे गिर गया।
लोगों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों ने हार्टअटैक से करने की पुष्टि कर दी। सूचना पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शहर कोतवाल राधेश्याम मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी ली। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। बदमाश सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। हालांकि मुंह पर मास्क होने के चलते कोई उसे नहीं पहचान पाया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
