कोरोना पर ‘भ्रामक’ पोस्ट पर अमेरिकी सांसद मार्जोरी टेलर ग्रीन का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मॉस्को। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने कोरोना वायरस और टीकों के बारे में ‘भ्रामक’ जानकारी साझा करने पर अमेरिकी सांसद मार्जोरी टेलर ग्रीन के अकाउंट को एक बार फिर अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। कंपनी के प्रवक्ता ने सीएनएन को बताया कि कोरोना वायरस और टीकों के बारे में गलत जानकारी साझा करने …

मॉस्को। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने कोरोना वायरस और टीकों के बारे में ‘भ्रामक’ जानकारी साझा करने पर अमेरिकी सांसद मार्जोरी टेलर ग्रीन के अकाउंट को एक बार फिर अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। कंपनी के प्रवक्ता ने सीएनएन को बताया कि कोरोना वायरस और टीकों के बारे में गलत जानकारी साझा करने के कारण  ग्रीन का अकाउंट निलंबित किया गया है।

उन्होंने कहा कि गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ सोशल नेटवर्क की नीति के अनुरूप रिपब्लिकन पार्टी की सांसद 12 घंटे तक नये पोस्ट नहीं कर पाएंगी। ग्रीन ने हाल ही में कोविड-19 के बारे में दो ट्वीट साझा किये हैं, जिन्हें ट्विटर ने ‘भ्रामक’ समझा और उन्हें चेतावनी दी कि अगर वह गलत जानकारी फैलाना जारी रखती हैं तो उनका अकाउंट हमेशा के लिए ब्लॉक किया जा सकता है।

ट्विटर ने इसी वर्ष की शुरुआत में जॉर्जिया सीनेट के चुनावों के बारे में गलत जानकारी देने पर सांसद का अकाउंट निलंबित किया था। वह साजिश के सिद्धांतों को बढ़ावा देने के लिए और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कट्टर समर्थक होने के कारण जानी जाती हैं।

संबंधित समाचार