केंद्र सरकार ने दी जानकारी, उत्तराखंड में सात फरवरी को हिमस्खलन की घटना में 80 लोगों के शव बरामद हुए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली, अमृत विचार। उत्तराखंड में सात फरवरी को हिमस्खलन के कारण ऋषिगंगा नदी में जलस्तर बढ़ने के चलते हुए हादसे में 204 लोग लापता बताये गए थे और अब तक 80 लोगों के शव बरामद कर लिये गए हैं। सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में यह जानकारी दी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय …

नई दिल्ली, अमृत विचार। उत्तराखंड में सात फरवरी को हिमस्खलन के कारण ऋषिगंगा नदी में जलस्तर बढ़ने के चलते हुए हादसे में 204 लोग लापता बताये गए थे और अब तक 80 लोगों के शव बरामद कर लिये गए हैं। सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में यह जानकारी दी।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि उत्तराखंड के चमोली जिले में अलकनंदा नदी की सहायक ऋषिगंगा नदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में हिमस्खलन हुआ, जिससे ऋषिगंगा का जलस्तर तेजी ये बढ़ गया। राय ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया, ”उत्तराखंड सरकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना की वजह से 204 लोग लापता हो गये थे। अब तक 80 लोगों के शव मिले हैं।” ऋषिगंगा में जलस्तर बढ़ने से 13.2 मेगावाट क्षमता की एक जलविद्युत परियोजना पूरी तरह तबाह हो गई, वहीं तपोवन में 520 मेगावाट क्षमता की निर्माणाधीन जलविद्युत परियोजना भी प्रभावित हुई।

संबंधित समाचार