भीमताल: जिले के अतिकुपोषित बच्चों को गोद लेंगे अफसर
भीमताल/नैनीताल, अमृत विचार। प्रशासन ने जिले के कुपोषण मुक्त बनाने की कवायद शुरू कर दी है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने कुपोषण मुक्ति अभियान के अंतर्गत नैनीताल जनपद के 45 अतिकुपोषित बच्चों को कुपोषण मुक्त करने के लिए जिला, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को बच्चों को गोद लेने के निर्देश दिए हैं। ये अफसर …
भीमताल/नैनीताल, अमृत विचार। प्रशासन ने जिले के कुपोषण मुक्त बनाने की कवायद शुरू कर दी है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने कुपोषण मुक्ति अभियान के अंतर्गत नैनीताल जनपद के 45 अतिकुपोषित बच्चों को कुपोषण मुक्त करने के लिए जिला, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को बच्चों को गोद लेने के निर्देश दिए हैं। ये अफसर बच्चों के पोषण की निगरानी करेंगे ताकि उन्हें कुपोषण मुक्त बनाया जा सके।
सीडीओ डॉ. तिवारी ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने गोद लिए बच्चों की शारीरिक वृद्धि एवं विकास की निगरानी, कुपोषण के कारण, समाधान, माता-पिता के साथ स्वास्थ्य व स्वच्छता पर चर्चा, कुपोषण मुक्त बनाने में यथा संभव मदद प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी विभागों बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग की अति कुपोषित बच्चों के लिए दी जा रही योजनाओं टेक होम राशन, ऊर्जा पैकेट, आरबीएस के टीम की स्वास्थ्य जांच आदि की जानकारी लेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों को गोद लेने वाले प्रथम अधिकारी वह स्वयं हैं ।
इन अधिकारियों को सौंपी गई है जिम्मेदारी
जिला स्तरीय अधिकारी – जिला विकास अधिकारी नैनीताल, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, जिला होम्योपैथिक अधिकारी, डीएसटीओ नैनीताल, जिला पूर्ति अधिकारी, एआर कॉपरेटिव, जिला प्रोबेशन अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी
हल्द्वानी ब्लॉक – बाल विकास परियोजना अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मोटाहल्दू, खंड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी ग्रामीण
कालाढूंगी ब्लॉक – ईओ नगरपालिका, तहसीलदार, अपर सहायक अभियंता लघु सिंचाई कोटाबाग, बाल विकास परियोजना अधिकारी कोटाबाग
रामनगर ब्लॉक – ईओ नगरपालिका, बाल विकास परियोजना अधिकारी, , पूर्ति निरीक्षक, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, तहसीलदार, खंड शिक्षा अधिकारी, उपखंड शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी
धारी ब्लॉक – कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, नायाब तहसीलदार, खंड शिक्षा अधिकारी, उपखंड शिक्षा अधिकारी
ओखलकांडा ब्लॉक – खंड विकास अधिकारी, उपखंड शिक्षा अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी डालकन्या, बाल विकास परियोजना अधिकारी
रामगढ़ ब्लॉक – खंड विकास अधिकारी रामगढ़,
भीमताल ब्लॉक – खंड विकास अधिकारी
बेतालघाट ब्लॉक – खंड शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी,
गरमपानी – प्रभारी चिकित्सा अधिकारी
