बरेली: साहब मेरी पत्नी को रोक लो, जंक्शन पर हुआ मियां-बीवी का झगड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली जंक्शन पर मंगलवार को मियां-बीवी का हाइवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल बदायूं की महिला 03152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस से बंगाल के आसनसोल स्थित अपने मायके जाने के लिए ढाई वर्षीय बच्चे के साथ जंक्शन पहुंची। पीछे-पीछे उसका पति देवीदास भी आ धमका और महिला को जाने से रोकने लगा। महिला ने …

बरेली, अमृत विचार। बरेली जंक्शन पर मंगलवार को मियां-बीवी का हाइवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल बदायूं की महिला 03152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस से बंगाल के आसनसोल स्थित अपने मायके जाने के लिए ढाई वर्षीय बच्चे के साथ जंक्शन पहुंची।

पीछे-पीछे उसका पति देवीदास भी आ धमका और महिला को जाने से रोकने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि स्टेशन छोड़ने आए रिश्तेदार से पति झगड़ा कर रहा है और उसका सामान भी नहीं दे रहा है। महिला ने आरपीएफ निरीक्षक विपिन सिसौदिया को अपनी बात बताई तो उन्होंने पति से पूरा माजरा पूछा।

पति ने बताया कि महिला चार वर्षीय बेटे को छोड़कर जा रही है। मां के बगैर बच्चे को कैसे रखेंगे। जबकि महिला का कहना था कि मां की तबियत खराब होने के चलते वह उन्हें देखने जा रही है। काफी देर तक दंपती के बीच आरपीएफ थाने में ही बहस होती रही।

फिलहाल दोनों की बात सुनने के बाद आरपीएफ निरीक्षक ने स्टाफ भेजकर महिला को ट्रेन से रवाना किया और आखिर में पति को खाली हाथ लौटना पड़ा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मियां बीवी का आपसी विवाद था। पति को हिदायद देकर पत्नी को ट्रेन से रवाना कर दिया गया है।

संबंधित समाचार