देवरिया: ब्लॉक प्रमुख रनिया देवी ने ली शपथ, कहा- क्षेत्र का विकास करना…
देवरिया। जनपद देवरिया के विकास खण्ड भटनी के नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख रनिया देवी ने समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ मंगलवार को ब्लॉक परिसर में पद एवं गोपनियता का शपथ लिया। उपजिलाधिकारी सलेमपुर ने ब्लॉक प्रमुख पद का शपथ दिलाया और नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ दिलाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि …
देवरिया। जनपद देवरिया के विकास खण्ड भटनी के नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख रनिया देवी ने समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ मंगलवार को ब्लॉक परिसर में पद एवं गोपनियता का शपथ लिया। उपजिलाधिकारी सलेमपुर ने ब्लॉक प्रमुख पद का शपथ दिलाया और नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ दिलाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी रामसुंदर दास निषाद रहे। सभा का संचालन अखिलेश यादव ने बहुत ही शानदार तरीके से किया।
लोकप्रिय पूर्व विधायक गजला लारी ने आये हुये समस्त प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, तमाम कार्यकर्ताओं के स्वागत एवं अभिनंदन किया। तत्पश्चात नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाशंकर यादव ने सभा को संबोधित करते हुये कहा की सपा का उद्देश्य है, सबका उत्थान इसमें छोटे कार्यकर्ता को भी सम्मान दिया जाता है। रमाशंकर यादव ने कहा कि आज खुशी का माहौल है और जनता ने हमें दूसरी बार सेवक के रूप में चुना है और हमारे विकासखंड में जो भी काम अधूरे हैं सारे कार्यों को पूरा करना मेरा प्रथम कर्तव्य होगा।
इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता श्याम देव यादव, ओपी यादव, गेनालाल यादव, अयोध्या यादव, अजय कुमार यादव जिला पंचायत प्रतिनिधि एवं प्रबंधक बहादुर यादव मेमोरियल पीजी कॉलेज शुभम वर्मा विशु सिंह अकेला हृदयानंद जायसवाल, शंभू यादव, विवेक रंजन भोला लारी पंकज चौरसिया अजय यादव, मुसाफिर यादव, रंजन यादव, संतोष सिंह सैथवार, अखिलेश यादव वर्तमान प्रधान बृजेश यादव, अभय पटेल, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता नगर पंचायत भटनी पूर्व प्रधान धर्मेंद्र यादव, धर्मदेव यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव राजकुमार यादव इस्माइल अंसारी मेराज अंसारी राहुल गुप्ता रामनिवास यादव परसौनी मुन्ना यादव बरडीहा मानोज कूमार यादव पूर्व प्रधान संग आध्यक्ष भटनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
