बरेली: 42 हजार छात्रों ने दी परीक्षा, 19 नकलची पकड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। तीन दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक की मुख्य परीक्षाएं फिर से प्रारंभ हो गईं। मंगलवार को 42513 छात्रों ने परीक्षा दी। एक दिन में पहली बार इतनी अधिक संख्या में छात्र परीक्षा में शामिल हुए। सबसे ज्यादा 16899 छात्र द्वितीय पाली में परीक्षा …

बरेली, अमृत विचार। तीन दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक की मुख्य परीक्षाएं फिर से प्रारंभ हो गईं। मंगलवार को 42513 छात्रों ने परीक्षा दी। एक दिन में पहली बार इतनी अधिक संख्या में छात्र परीक्षा में शामिल हुए। सबसे ज्यादा 16899 छात्र द्वितीय पाली में परीक्षा देने पहुंचे।

इस दौरान अलग-अलग महाविद्यालयों से 19 नकलची पकड़े गए, जिसमें 14 छात्र व पांच छात्राएं हैं। बारिश की वजह से छात्रों को परीक्षा केंद्र में पहुंचने में परेशानी भी हुई। कई छात्र जाम में भी फंस गए। हालांकि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 15 जुलाई से प्रारंभ हुई हैं। पहले दिन 32211 और दूसरे दिन 16 जुलाई को 7984 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे।

विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक प्रथम पाली में 15501 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 4815 छात्र व 10886 छात्राएं रहीं। इसी तरह से द्वितीय पाली में कुल 16899 छात्र-छात्राएं, जिसमें 7912 छात्र व 8987 छात्राएं व तृतीय पाली में कुल 10113 छात्र-छात्राएं जिसमें 4877 छात्र व 5236 छात्राएं परीक्षा में उपस्थित रहे। तीनों पालियों में 17604 छात्रों व 24909 छात्राओं ने परीक्षा दी।

मंगलवार को बरेली कालेज मे विश्वविधालय की परीक्षा देते परीक्षार्थी।

तीनों पालियों को मिलाकर 511 छात्र व 502 छात्राएं परीक्षा में अनुपस्थित रहीं। पहली पाली में छह छात्र व तीन छात्राएं और द्वितीय पाली में आठ छात्र व दो छात्राएं नकल करते पकड़ी गईं। हालांकि तीसरी पाली में कोई नकल करते नहीं पकड़ा गया। विश्वविद्यालय के शिक्षक केके महेश्वरी, एसके तोमर व रविंद्र कुमार के सचल दल ने अलग-अलग महाविद्यालयों में निरीक्षण किया। महाविद्यालयों के सचल दल भी सक्रिय रहे और नकल करने वाले छात्रो को पकड़ा गया।

तीन मूल्यांकन केंद्र बनाए जाएंगे
विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं के साथ-साथ मूल्यांकन की भी तैयारी कर दी है। परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद ने बताया कि इस बार बीते वर्षों की तुलना में छात्रों की संख्या कम है। इस बार स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षाएं नहीं हो रही हैं। परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिए तीन केंद्र बनाए जा रहे हैं। जल्द ही मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। शासन के दिशा-निर्देशों तहत समय पर मूल्यांकन पूरा कर परिणाम जारी किया जाएगा।

संबंधित समाचार