Jammu में फिर एक बार नजर आया ड्रोन, सतवारी इलाके में दिखाई दी हरकत
जम्मू। जम्मू वायुसेना अड्डे के पास फिर दिखा ड्रोन जम्मू 21 जुलाई (वार्ता) जम्मू वायु सेना अड्डे के पास बुधवार तड़के एक बार फिर ड्रोन मंडराता हुआ देखा गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी है। इससे पहले 15 जुलाई को जम्मू वायु सेना अड्डे के पास और नियंत्रण रेखा से लगे अखनूर के पल्लनवाला …
जम्मू। जम्मू वायुसेना अड्डे के पास फिर दिखा ड्रोन जम्मू 21 जुलाई (वार्ता) जम्मू वायु सेना अड्डे के पास बुधवार तड़के एक बार फिर ड्रोन मंडराता हुआ देखा गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
इससे पहले 15 जुलाई को जम्मू वायु सेना अड्डे के पास और नियंत्रण रेखा से लगे अखनूर के पल्लनवाला इलाके में ड्रोन की गतिविधियां देखी गयी थीं।
ये दोनों घटनाएं 24 घंटे के अंदर हुई हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया, “तड़के करीब 0400 से 0407 बजे के बीच वायु सेना अड्डे के पास एक ड्रोन को दो बार मंडराते हुए देखा गया।”
उन्होंने कहा कि ड्रोन को वायुसेना अड्डे से सटे नागरिक हवाई अड्डे के पास और चट्टा इलाके के पास देखा गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ड्रोन गतिविधि की पुष्टि करते हुए बताया कि संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले की सूचना दिए जाने के तुरंत बाद अलर्ट जारी किया गया,
जिसके बाद आसपास के पुलिस थानों और पुलिस चौकियों के पुलिस बलों को घटनास्थल पर भेजा गया, लेकिन वहां कुछ भी नहीं मिला। उन्होंने कहा, “उड़ने वाली वस्तु नजर से ओझल हो गयी और तलाशी अभियान शुरू किया गया।”
इसे भी पढ़े-
लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जाएंगे उन्नाव, आज होगा चुनावी अभियान का आगाज
