अमृतसर में सिद्धू मंत्रियों-विधायकों के साथ पहुंचे स्वर्ण मंदिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़, पंजाब। कांग्रेस में संख्या बल की लड़ाई नवनियुक्त अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू जीतते दिख रहे हैं। इनके पंजाब कांग्रेस का कप्तान बनाने के बाद  भी पार्टी के भीतर का दंगल अभी खत्म नहीं होता नहीं दिख रहा। सिद्धू और पंजाब के कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच कलह अभी भी जारी है। इस बीच आज …

चंडीगढ़, पंजाब। कांग्रेस में संख्या बल की लड़ाई नवनियुक्त अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू जीतते दिख रहे हैं। इनके पंजाब कांग्रेस का कप्तान बनाने के बाद  भी पार्टी के भीतर का दंगल अभी खत्म नहीं होता नहीं दिख रहा।

सिद्धू और पंजाब के कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच कलह अभी भी जारी है। इस बीच आज पंजाब कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर में स्वर्ण मंदिर पहुंचे। स्वर्ण मंदिर में उन्होंने माथा टेका। उनके साथ बड़ी संख्या में मंत्रियों और विधायकों का जमावड़ा भी दिखा. ये एक तरह से शक्ति प्रदर्शन बताया जा रहा है।

सुबह सभी पार्टी विधायकों को अमृतसर स्थित अपने आवास पर नाश्ते के लिए बुलाया था। अब ज्यादातर विधायक सिद्धू के साथ दिख रहे हैं। सिद्धू का दावा है कि उनके पास 62 विधायकों का समर्थन है। बता दें कि पंजाब में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 80 है।

संबंधित समाचार