हल्द्वानी: मौसम खराब होने से क्षेत्र की बिजली गुल
हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले चार दिनों से लगातार बारिश होने से शहर में बिजली-पानी की समस्या बनी हुई है। बुधवार को भी मूसलाधार बारिश की वजह से गौलापार स्थित दानी बंगर में सुबह से ही बिजली गुल हो गई। इससे क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि बारिश की …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले चार दिनों से लगातार बारिश होने से शहर में बिजली-पानी की समस्या बनी हुई है। बुधवार को भी मूसलाधार बारिश की वजह से गौलापार स्थित दानी बंगर में सुबह से ही बिजली गुल हो गई। इससे क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
अधिकारियों ने बताया कि बारिश की वजह से गौलापार दानी बंगर में 11 के फीडर में फॉल्ट आ गया था। कहा कि लोगों की ओर से शिकारत आ रही थी कि क्षेत्र में कई घंटों से बिजली आपूर्ति बाधित है। जिसके कुछ देर बाद तार की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
