हल्द्वानी: ग्राम पंतौली में क्षेत्र के युवाओं ने किया पौधरोपण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ओखलकांडा ब्लाक के ग्राम पंतौली के तोक चामा क्षेत्र में युवाओं ने पौधरोपण किया। पिछले कई वर्षों से जंगल को तैयार करने में लगे पर्यावरण प्रेमी चंदन नयाल ने बुधवार को अपनी टीम के साथ चौड़ी पत्ती बांज, खरसू ,अंगू बुरांश उतीश आदि के पौधों का रोपण किया। चंदन ने बताया कि …

हल्द्वानी, अमृत विचार। ओखलकांडा ब्लाक के ग्राम पंतौली के तोक चामा क्षेत्र में युवाओं ने पौधरोपण किया। पिछले कई वर्षों से जंगल को तैयार करने में लगे पर्यावरण प्रेमी चंदन नयाल ने बुधवार को अपनी टीम के साथ चौड़ी पत्ती बांज, खरसू ,अंगू बुरांश उतीश आदि के पौधों का रोपण किया।

चंदन ने बताया कि चीड़ के पेड़ों की तादाद बढ़ने के कारण युवाओं ने चौड़ी पत्ती का जंगल तैयार करने का काम शुरू किया है। कहा कि गांव के नजदीक जंगल होने से गांव के लोगों को काफी फायदा होगा। बताया कि टीम जल संरक्षण के लिए भी काम कर रही है। इस दौरान विरेन्द्र सिंह नयाल, खीमेश नयाल ,पंकज नयाल, सौरभ नयाल, सूरज नयाल आदि रहे।

संबंधित समाचार