बरेली: सिनेमा हॉल का गेट बंद करने पर कर्मचारी से मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सिनेमा हॉल का गेट बंद कर रहे कर्मचारी के साथ कपड़ा शोरूम के मालिक और बार संचालक ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर कर्मचारी को मारपीट भी की। साथी कर्मचारी के आने पर सभी लोग धमकी देकर घटना स्थल से फरार हो गए। सिनेमा हॉल के मालिक की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने …

बरेली, अमृत विचार। सिनेमा हॉल का गेट बंद कर रहे कर्मचारी के साथ कपड़ा शोरूम के मालिक और बार संचालक ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर कर्मचारी को मारपीट भी की। साथी कर्मचारी के आने पर सभी लोग धमकी देकर घटना स्थल से फरार हो गए। सिनेमा हॉल के मालिक की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

सिविल लाइंस स्थित कमल सिनेमा के मालिक चेतन मेहरा ने बताया कि 9 जुलाई की दोपहर करीब 2:30 बजे वह सिनेमा हॉल बंद कर घर जा रहे थे। उसी समय परिसर का पिछला गेट खुला दिखाई दिया। कर्मचारी आर्य को गेट बंद करने के लिए भेजा। मालिक ने बताया कि उसी दौरान सिनेमा हॉल के आगे की तरफ स्थित कपड़ा शोरूम के संचालक सुमित कपूर और बार के मालिक सिद्धार्थ कपूर साथी अमित कपूर व कुषाग्र कपूर के साथ वहां पहुंचे।

इन लोगों ने गेट बंद करने को लेकर कर्मचारी से बदतमीजी की। कर्मचारी ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की। झगड़े का शोर सुनकर मेहरा वहां पहुंचे और मामले को शांत कराने की कोशिश की एवं गेट बंद कराया। लेकिन गुस्साए आरोपियों ने मालिक के सामने ही कर्मचारी आर्य के कमरे में घुसकर उससे मारपीट शुरू कर दी।

शोर सुनकर साथी भारतेंदु सिंह सोनकर उसके कमरे में पहुंचा, तब तक सभी लोग मौके से फरार हो गए। मालिक ने बताया कि आरोपियों ने भागते समय गेट के ताले तोड़कर जगह पर कब्जा करने की भी धमकी। €›

संबंधित समाचार