बिजनौर: बच्चों के झगड़े में मैजिक से दो को रौंदा, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/स्योहारा,अमृत विचार। बच्चों की कहासुनी को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के व्यक्ति ने दूसरे पक्ष के 2 लोगों को पिकअप से टक्कर मार कर घायल कर दिया। आननफानन में स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सीएससी में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान एक व्यक्ति की …

बिजनौर/स्योहारा,अमृत विचार। बच्चों की कहासुनी को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के व्यक्ति ने दूसरे पक्ष के 2 लोगों को पिकअप से टक्कर मार कर घायल कर दिया। आननफानन में स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सीएससी में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने मुरादाबाद के लिये रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार गांव फैजुल्लापुर में सेक्टर रोड पर मंगलवार की दोपहर बच्चों में खेल-खेल के दौरान कहासुनी हो गई। एक पक्ष के बच्चे ने घर जाकर अपने परिजनों से शिकायत की। थोड़ी ही देर में दूसरे पक्ष के लोग आक्रोशित हो गये। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी होने लगी। इसी बीच मोहल्ले के बुजुर्गों ने बीचबचाव करते हुये समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को घर वापस भेज दिया। लेकिन रात करीब दस बजे दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने आ गये।

सेक्टर रोड निवासी इंतेज़ार ने जान मारने की नीयत से अपने पड़ोस के दो लोगों उस्मान अली पुत्र मोहमद सफी (65) व फैज़ुल पुत्र मुन्ने (22) को महिन्द्रा पिकअप से रौंद दिया। जिसमें दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों ने आननफानन में घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

जहां उपचार के दौरान उस्मान अली पुत्र मोहमद सफी (65) की मौत हो गयी। वहीं फैज़ुल पुत्र मुन्ने की स्थिति गंभीर देख डाक्टरों ने मुरादाबाद के लिये रेफर कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गा है। गांव में तनाव व्याप्त है। तहरीर के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

संबंधित समाचार