हल्द्वानी: नाले में बहा बाइक सवार, घूमने आए चार पर्यटकों ने बचाई जान
हल्द्वानी, अमृत विचार। पहाड़ों में लगातार 48 घंटों से भारी बारिश हो रही है जिसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। यहां पर चोरगलियां क्षेत्र सूर्या नाले में आए बहाव की वजह से एक बाइक सवार बह गया। गनीमत रही की मौके पर हरियाणा से आए चार पर्यटकों ने युवक को …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पहाड़ों में लगातार 48 घंटों से भारी बारिश हो रही है जिसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। यहां पर चोरगलियां क्षेत्र सूर्या नाले में आए बहाव की वजह से एक बाइक सवार बह गया। गनीमत रही की मौके पर हरियाणा से आए चार पर्यटकों ने युवक को बहते हुए देख लिया और बहाव में कूदकर युवक की जान बचा ली।
दिल्ली ऐम्स अस्पताल जा रहा था युवक
खटीमा से हल्द्वानी आ रहे विवेक राणा ने बताया कि उनकी मां का इलाज दिल्ली स्थित एम्स में चल रहा है। वह उनकों देखने ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे। सूर्या नाले के तेज बहाव में उनकी बाइक बह गई। मौके पर चार युवकों ने अपनी जान पर खेल कर उनकी जान बचाई। उन्होनें कहा कि अगर उनकी जान युवकों ने नहीं बचाई होती तो उनके साथ बड़ा हादसा हो सकता था।
