बरेली: लड़की पर फब्तियां कसने पर हत्या की रची साजिश

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दर्शन की हत्या के पीछे डेढ़ साल पुरानी रंजिश सामने आई है। दर्शन ने एक लड़की पर फब्तियां कस दी थी। उसके बाद तीन दोस्तों में फूट पड़ गई थी। बाद में एक से उसकी दोस्ती हो गई लेकिन दूसरे से उसकी बोलचाल बंद थी। दर्शन की हत्या से पहले उसके दोनों …

बरेली, अमृत विचार। दर्शन की हत्या के पीछे डेढ़ साल पुरानी रंजिश सामने आई है। दर्शन ने एक लड़की पर फब्तियां कस दी थी। उसके बाद तीन दोस्तों में फूट पड़ गई थी। बाद में एक से उसकी दोस्ती हो गई लेकिन दूसरे से उसकी बोलचाल बंद थी। दर्शन की हत्या से पहले उसके दोनों दोस्त उसको बाइक पर ले जाते देखे गए थे तब से दोनों दोस्त फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

किला के छावनी निवासी बब्बू सक्सेना का 20 वर्षीय बेटा दर्शन उर्फ सागर तीन भाइयों में बड़ा था। वह सोमवार रात 9:30 बजे अपने एक दोस्त के साथ टहलने की बात कहकर घर से निकला था। वह रात में घर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह उसका शव घर से 250 मीटर दूर किला नदी किनारे एक प्लॉट में पड़ा मिला। उसके शरीर और गर्दन पर चाकुओं के लगभग 35 गहरे निशान थे। कातिलों ने उसके गुप्तांग के पास भी चाकुओं से हमला किया था।

पुलिस ने बब्बू की शिकायत पर बुधवार को उसके दोस्त राजू और अमन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। जांच में पता चला कि डेढ़ साल पहले दर्शन ने एक लड़की पर फब्तियां कसी थीं। इसके बाद उसकी राजू और अमन से बोलचाल बंद हो गई। बाद में अमन उससे बोलने लगा लेकिन राजू से उसकी बातचीत नहीं थी। सोमवार को अमन और राजू के साथ दर्शन बाइक पर बीच में बैठकर जाता दिखा था।

पुलिस का मानना है कि लड़की पर कमेंट के चलते उसकी हत्या की गई है। पुलिस रात तक दोनों की तलाश कर रही थी। हालांकि देर रात तक दोनों पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए थे।

तीन टीमें कर रही आरोपियों की तलाश
पुलिस की तीन टीमें राजू और अमन को उनके रिश्तेदारों के यहां तलाश कर रही है। बताया जाता है कि वह दोनों एक साथ फरीदपुर में कहीं छुपे हैं। पुलिस का मानना है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताय कि पुलिस की टीमे आरोपियों को तलाश कर रही हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। इसके साथ ही रंजिश का कारण भी तलाश किया जा रहा है।

संबंधित समाचार