मीरजापुर: धान के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
मीरजापुर। धान के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच की लोगों से पूछताछ की और मौके का मुआयना किया। घंटों मशक्कत के बाद शव की शिनाख्त हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर …
मीरजापुर। धान के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच की लोगों से पूछताछ की और मौके का मुआयना किया। घंटों मशक्कत के बाद शव की शिनाख्त हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
धान की नर्सरी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। श्याम लाल चौरसिया के घर के सामने किसान राधेश्याम चौरसिया के खेत में डाली गई धान की नर्सरी में महुगढ़ी गांव निवासी अमरेश सिंह (42) पुत्र मुन्नीलाल सिंह का शव पाए जाने पर गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद शव की शिनाख्त करवाई।
हलिया थाना क्षेत्र के गड़बड़ा राजा गांव में गुरुवार सुबह किसान राधेश्याम चौरसिया के खेत में पहुंचे मजदूरों ने अज्ञात व्यक्ति का शव देखा। वह शोर मचाते हुए किसान के घर की तरफ दौड़ पड़े और घटना की जानकारी किसान को दी। मौके पर पहुंचकर किसान तथा ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर जुटे ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराने में जुट गई लेकिन घंटों तक शव की पहचान नहीं हो सकी।
सीओ लालगंज उमाशंकर सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह और एसएसआई भरत राय ने घटनास्थल पर पहुंच कर घंटों मशक्कत के बाद ग्रामीणों से शव की शिनाख्त करवाई। मृतक की पहचान अमरेश सिंह पुत्र मुन्नीलाल सिंह निवासी महुगढ़ी के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे मृतक के भाई कमला शंकर सिंह ने शव की शिनाख्त भाई अमरेश के रूप में की।
मृतक के भाई कमला शंकर सिंह ने बताया कि भाई अमरेश अविवाहित और मंदबुद्धि था। वह कई वर्षों से मिर्गी रोग से पीड़ित था। वह बुधवार दोपहर से ही घर से गायब था जिसकी खोजबीन की जा रही थी। मृतक अक्सर हनुमान मंदिर महुगढ़ी पर जाता था। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में धान के खेत में शव पाए जाने पर परिजनों में कोहराम मच गया है।
गड़बड़ा राजा गांव में धान की नर्सरी में मृतक कैसे पहुंचा इसे लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। मौके पर पहुंचें प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि मृतक मंदबुद्धि और मिर्गी रोग से पीड़ित बताया जा रहा है। मृतक गड़बड़ा राजा गांव में कैसे पहुंचा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। घटना के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
