हल्द्वानी: जासूसी कांड पर उबले कांग्रेसी, केंद्र सरकार का फूंका पुतला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जासूसी कांड में प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला बुद्ध पार्क में फूंका। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष गजेंद्र गौनिया, प्रदेश महासचिव हृदयेश कुमार व असंगठित कामगार कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष बबीता उप्रेती की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जासूसी कांड में प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला बुद्ध पार्क में फूंका। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जिलाध्यक्ष गजेंद्र गौनिया, प्रदेश महासचिव हृदयेश कुमार व असंगठित कामगार कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष बबीता उप्रेती की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव हृदयेश ने कहा कि भाजपा सरकार के आदेश पर कांग्रेस नेताओं की जासूसी की जा रही है, जो कि नियम विरुद्ध है।

इससे पूरे विश्व में देश की छवि खराब हुई है। गजेंद्र गौनिया ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। कहा कि इस तरह से मंत्री, जजों, वैज्ञानिकों, कांग्रेसी नेताओं की जासूसी करना एक अघोषित इमरजेंसी जैसा है। कहा कि यह लोकतंत्र का हनन है और अब भाजपा को सरकार में बने रहने का कोई हक नहीं है। इस मौके पर रवि सागर, रवि कुमार, शुभम ठाकुर, संदीप भैंसोड़ा, प्रकाश आर्य, हेमंत साह, पंकज अधिकारी, अतुल गुप्ता, सलीम अहमद, रोहित मौर्या, हेमू आगरी, निर्मल पांडे, आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार