काशीपुर: सरकारी स्कूलों के बच्चे भी फर्राटेदार बोल सकेंगे अंग्रेजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अरूण कुमार, काशीपुर। अब राजकीय प्राथमिक स्कूलों के बच्चे भी फर्राटेदार अंग्रेजी बोल सकेंगे। इसके लिए ब्लॉक में सात लाख रुपये की लागत से प्रदेश की पहली अंग्रेजी लैब तैयार की जा रही है। जहां बच्चे ऑडियो-वीडियो के माध्यम से भारतीय और अमेरिकन अंग्रेजी में दक्ष हो सकेंगे। सफलता मिलने पर अन्य  स्कूलों में भी अंग्रेजी लैब स्थापित हो सकेगी। दरअसल अभी तक राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में बच्चे किताबी अंग्रेजी ज्ञान तक ही सीमित थे और वह किताबों में रुचि भी कम ही रखते थे। अंग्रेजी का माहौल नहीं होने के कारण …

अरूण कुमार, काशीपुर। अब राजकीय प्राथमिक स्कूलों के बच्चे भी फर्राटेदार अंग्रेजी बोल सकेंगे। इसके लिए ब्लॉक में सात लाख रुपये की लागत से प्रदेश की पहली अंग्रेजी लैब तैयार की जा रही है। जहां बच्चे ऑडियो-वीडियो के माध्यम से भारतीय और अमेरिकन अंग्रेजी में दक्ष हो सकेंगे। सफलता मिलने पर अन्य  स्कूलों में भी अंग्रेजी लैब स्थापित हो सकेगी।

दरअसल अभी तक राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में बच्चे किताबी अंग्रेजी ज्ञान तक ही सीमित थे और वह किताबों में रुचि भी कम ही रखते थे। अंग्रेजी का माहौल नहीं होने के कारण वह शब्दों का सही उच्चारण नहीं कर पाते थे और न ही शब्दों को समझ पाते थे। अब प्राथमिक विद्यालयों में भी कक्षा-पांच तक के बच्चे हेडफोन लगाकर ऑडियो-वीडियो के माध्यम से अंग्रेजी सीखने के साथ ही शब्दों का सही उच्चारण करना सीख सकेंगे।

इसके लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय जैतपुर घोसी में सात लाख रुपये की लागत से प्रदेश की पहली अंग्रेजी लैब तैयार की जा रही है। जहां पर बच्चे खेल-खेल में चित्र के माध्यम से शब्दों का अर्थ के अलावा भारतीय और अमेरिकन अंग्रेजी बोलना भी सीखेंगे। लैब आठ कंप्यूटर, स्मार्ट बोर्ड, हेड फोन, माइक, सॉफ्टवेयर, फर्नीचर आदि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगी। साथ ही बच्चों को अंग्रेजी की कॉमिक्स भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

इससे बच्चों में अंग्रेजी का भी डर समाप्त होगा और अंग्रेजी पढ़ने की ललक भी बढे़गी। इसलिए शिक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वह आसानी से बच्चों को अंग्रेजी का ज्ञान आसानी से उपलब्ध करा सकें। अन्य स्कूलों के बच्चों को भी शैडयुल बनाकर अंग्रेजी की पढाई कराई जा सकेगी।

डीएम और डायट फंड से जैतपुर घोसी राजकीय प्राथमिक विद्यालय में प्रदेश की पहली अंग्रेजी लैब तैयार हो रही है। शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के बाद बच्चों को फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना सिखाया जा सकेंगे। सकारात्मक परिणाम मिलने पर अन्य सरकारी स्कूलों में भी लैब स्थापित की जा सकेगी।
-गीतिका जोशी, उप शिक्षाधिकारी, काशीपुर  

संबंधित समाचार