भीमताल: बेतालघाट और रामगढ़ में लगेंगे स्वरोजगार योजना शिविर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भीमताल, अमृत विचार। समाज कल्याण मंत्री व जनपद प्रभारी मंत्री यशपाल आर्य के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग ने 27 जुलाई को ब्लॉक कार्यालय बेतालघाट में और 31 जुलाई को ब्लॉक रामगढ़ के रामलीला मैदान मौना में अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के लिए स्व रोजगार योजना शिविर लगाए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए समाज कल्याण अधिकारी …

भीमताल, अमृत विचार। समाज कल्याण मंत्री व जनपद प्रभारी मंत्री यशपाल आर्य के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग ने 27 जुलाई को ब्लॉक कार्यालय बेतालघाट में और 31 जुलाई को ब्लॉक रामगढ़ के रामलीला मैदान मौना में अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के लिए स्व रोजगार योजना शिविर लगाए जाएंगे।

यह जानकारी देते हुए समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि उत्तराखंड बहुउदेशीय वित्त विकास निगम की ओर स्व रोजगार योजना के विेशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समस्त पात्र इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि 27 जुलाई को बेतालघाट ब्लॉक कार्यालय और 31 जुलाई को रामगढ़ के रामलीला मैदान मौना में सुबह 11 बजे ऋण शिविर में पहुंचें।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने निर्देश दिए कि संबंधित खंड विकास अधिकारी व क्षेत्रीय बैंक अधिकारी भी शिविर में मौजूद रहेंगे।

संबंधित समाचार