हल्द्वानी: 300 यूनिट फ्री बिजली के लिए आप ने किया रजिस्ट्रेशन शुरू
हल्द्वानी, अमृत विचार। चुनाव प्रचार तेज करते हुए आम आदमी पार्टी ने अपने एजेंडे पर तेजी के साथ काम करना शुरू कर दिया है। बुद्ध पार्क में पार्टी ने बकायदा स्टॉल लगाकर 300 यूनिट बिजली फ्री देने के वायदे को लेकर लोगों का रजिस्ट्रेशन करनवाना शुरू कर दिया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू …
हल्द्वानी, अमृत विचार। चुनाव प्रचार तेज करते हुए आम आदमी पार्टी ने अपने एजेंडे पर तेजी के साथ काम करना शुरू कर दिया है। बुद्ध पार्क में पार्टी ने बकायदा स्टॉल लगाकर 300 यूनिट बिजली फ्री देने के वायदे को लेकर लोगों का रजिस्ट्रेशन करनवाना शुरू कर दिया है।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू ने बताया कि पार्टी जो कहती है वह अवश्य करती है। जनता को मूलभूल सुविधाएं देना पार्टी का प्रमुख एजेंडा है। इसके तहत ही यह स्टॉल लगाया गया है। यहां पर पहले दिन से ही कई लोग अपना रजिस्ट्रेशन करवाने पहुंचे हैं। कहा कि जब हम जनता को मुफ्त बिजली देने में सक्षम हैं तब ही हमने यह वायदा किया है।
