उत्तराखंड को सीएम पद के लिए कर्नल कोठियाल जैसे देशभक्त की जरूरत: मनीष सिसौदिया
रुड़की, अमृत विचार। दिल्ली के डिप्टी सीएम ने गुरुवार को उत्तराखंड का दौरा किया। रुड़की में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दिल्ली सरकार में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि मैं उत्तराखंड की जनता से यह सवाल पूछने आया हूं कि क्या कर्नल अजय कोठियाल जैसे देशभक्त को उत्तराखंड में मुख्यमंत्री होना चाहिए। उन्होंने …
रुड़की, अमृत विचार। दिल्ली के डिप्टी सीएम ने गुरुवार को उत्तराखंड का दौरा किया। रुड़की में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दिल्ली सरकार में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि मैं उत्तराखंड की जनता से यह सवाल पूछने आया हूं कि क्या कर्नल अजय कोठियाल जैसे देशभक्त को उत्तराखंड में मुख्यमंत्री होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता के पास दो विकल्प हैं। पहली भाजपा सरकार है, जो बार-बार मुख्यमंत्री का चेहरा बदल रही है।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि ऐसे में जनता के पास एक तरफ निकम्मी, भ्रष्टाचारी और भ्रष्टाचार को संरक्षण देने वाली सरकार है तो दूसरी तरफ कर्नल अजय कोठियाल जैसे देशभक्त हैं। प्रदेश में पलायन और बेरोजगारी के मुद्दे पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि यदि उत्तराखंड में अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी तो इन दोनों ही समस्याओं से निजात मिलेगी। कहा कि आम आदमी पार्टी ऐसी शिक्षा व्यवस्था लाएगी, जिससे रोजगार उत्पन्न किया जा सकेगा। इस दौरान आप नेता कर्नल अजय कोठियाल और पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
