लखीमपुर खीरी: मेहंदी लगाए बैठी रही दुल्हन, दूल्हा नहीं लाया बारात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धौरहरा(लखीमपुर खीरी), अमृत विचार। हाथों में मेहंदी लगाए दुल्हन अपने दूल्हे का इंतजार करती रही मगर लालची दूल्हा व उसके घर वाले बारात लेकर नहीं आये। बारात नहीं आई तो दुल्हन व उसके परिजन दोपहर बाद दूल्हे के घर पहुंच गए। गुस्साए दूल्हे ने दुल्हन व उसके पिता की पिटाई कर भगा दिया। कोतवाली पुलिस …

धौरहरा(लखीमपुर खीरी), अमृत विचार। हाथों में मेहंदी लगाए दुल्हन अपने दूल्हे का इंतजार करती रही मगर लालची दूल्हा व उसके घर वाले बारात लेकर नहीं आये। बारात नहीं आई तो दुल्हन व उसके परिजन दोपहर बाद दूल्हे के घर पहुंच गए। गुस्साए दूल्हे ने दुल्हन व उसके पिता की पिटाई कर भगा दिया। कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है।

कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के गांव टेंगनहा निवासी रहीश ने पुत्री चांदनी की शादी गांव के ही आमीन पुत्र सफीक खां के साथ तय की थी। रहीश ने दूल्हे पक्ष को 20 हजार रुपये व अन्य सामान पहले ही दे दिया था। बुधवार को बारात आनी थी पर दोपहर तक बारात नहीं आई। इधर रिश्तरदारों व मेहमानों से भरे घर में खुशियों का माहौल था। सजावट भरे घर में खाना-पीना चल रहा था। सभी लोग खुश और उत्साहित थे। किसी को नहीं पता था कि ये खुशियां पल भर की हैं।

बारात नहीं आई तो चिंता हुई और परेशान दुल्हन भी अपने परिवारीजनों के साथ दूल्हे के घर पहुंच गई जहां दूल्हे ने मोटर साइकिल व अन्य भारी सामान की मांग कर दी। रहीश ने असमर्थता जताई तो दूल्हे आमीन व उसके घर वालों ने बारात लाने से मना कर दिया। कुछ विवाद हुआ तो आरोप है कि चांदनी, उसके पिता रहीश व मां को पीटकर भगा दिया।

चांदनी के हाथों पर लगी मेंहदी सूनी रह गई। परिजनों ने बताया कि शादी तय होने के समय आमीन को शगुन के तौर पर 20 हजार रुपए व अन्य सामान दिया। 22 जुलाई को बारात आनी थी लेकिन अब मोटर साइकिल व अन्य भारी सामान की मांग कर दी। बुहत मनाने पर मारपीट की। रहीश ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाल विद्या सागर पाल ने बताया कि दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत की जा रही है। मामला नहीं सुलझा तो कार्रवाई की जायेगी।

संबंधित समाचार