आज का राशिफल | 23 जुलाई, 2021
मेष आज कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय मिल सकती है। ऑफिस में आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन में सुख शान्ति रहेगी। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई का काफी ध्यान रखेंगे। वृष आज महत्वपूर्ण लोगों से सम्पर्क स्थापित हो सकते हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव आने …
मेष
आज कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय मिल सकती है। ऑफिस में आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन में सुख शान्ति रहेगी। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई का काफी ध्यान रखेंगे।
वृष
आज महत्वपूर्ण लोगों से सम्पर्क स्थापित हो सकते हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव आने की आशंका है। जीवनसाथी के प्रति आपको निष्ठावान होना चाहिये। लोग आपकी भावनाओं का मज़ाक बना सकते हैं।
मिथुन
आज नया व्यवसाय शुरू कर रहे हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य ले लें। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के काफी अच्छे योग हैं। धन की समस्या दूर होने की सम्भावना है। अपना दृष्टिकोण सकारात्मक बनाये रखें। आपका मनोबल मजबूत रहेगा।
कर्क
आज कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की प्रशंसा होगी। यदि आप कोई लोन लेना चाहते हैं तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। सहयोगियों का भरपूर साथ मिलेगा। प्रतिभाशाली लोगों में आपकी गिनती होगी। पूरी मेहनत के साथ अपने काम में लगे रहेंगे।
सिंह
आज असन्तुलित खानपान के कारण पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। आप जो भी काम करेंगे उसमें सफलता देरी से मिलेगी। पिता की कोई बात बच्चों को बुरी लग सकती है।
कन्या
आज चतुराई से अपने काम निकलवाने का प्रयास करेंगे। नयी जानकारियां प्राप्त करने में जुटे रहेंगे। विपरीत लिंग के लोग आपसे काफी आकर्षित हो सकते हैं। अपने व्यवहार में नम्रता बनाये रखें। अपने कर्म पर विश्वास रखें।
तुला
आज जीवनसाथी के साथ आप कोई बिजनेस प्लान कर सकते हैं। आप लोगों को अपने पक्ष में करने में सफल रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों का भरपूर आनन्द उठायेंगे। नये व्यापारिक अनुबन्ध निर्मित होने की सम्भावना है।
वृिश्चक
आज लोग आपकी सरलता का फायदा उठा सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को अपनी जॉब की चिन्ता रहेगी। कारोबार में फण्ड को लेकर परेशानी हो सकती है। आप घर पर अच्छा समय बितायेंगे। घर के बुजुर्ग सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
धनु
आज किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आप पैसा लगा सकते हैं। मानसिक शान्ति की अनुभूति होगी। अविवाहित लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। कारोबार में लोग आपके आइडियाज़ से प्रभावित रहेंगे। सम्बन्धों में प्रगाढ़ता रहेगी।
मकर
आज ऑफिस में आपका काम में मन नहीं लगेगा। समय कुछ मिला-जुला रहने वाला है। धन कमाने का अवसरों को चूक सकते हैं। अपने निर्णयों पर विश्वास रखें। दिखावा करने की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिये। दाम्पत्य सम्बन्ध थोड़े कमजोर रहेंगे।
कुंभ
आज तकनीकी सम्बन्धी कार्यों में आपको लाभ प्राप्त होगा। अपनी प्रतिभा को दिखलाने का अच्छा अवसर मिल सकता है। आप नयी तकनीक सीख सकते हैं। ससुराल पक्ष के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
मीन
आज सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। निकट सम्बन्धियों से आपको मिलना पड़ेगा। दूसरों की सलाह पर आप ध्यान न दें। नयी जॉब ढूँढ रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। अपनी ज़िम्मेदारी को अच्छे से सम्भालेंगे।
