बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती, Modi-Yogi समेत दिग्गजों ने किया नमन
नई दिल्ली। महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जन्म जयंती पर देश सलाम कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य दिग्गजों ने इस मौके पर दोनों को नमन किया। मोदी ने ट्वीट किया कि तिलक भारतीय मूल्यों तथा लोकाचार में दृढ़ विश्वास रखते …
नई दिल्ली। महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जन्म जयंती पर देश सलाम कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य दिग्गजों ने इस मौके पर दोनों को नमन किया।
मोदी ने ट्वीट किया कि तिलक भारतीय मूल्यों तथा लोकाचार में दृढ़ विश्वास रखते थे और शिक्षा तथा महिला सशक्तिकरण पर उनके विचार कई लोगों को आज भी प्रेरित करते हैं। वह एक संस्था निर्माता थे और उन्होंने कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दीं, जिन्होंने लगातार महान काम किए।
Lokmanya Tilak was a firm believer in Indian values and ethos. His views on subjects such as education and women empowerment continue to motivate several people. He was an institution builder, nurturing many top-quality institutions which have done pioneering work over the years.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2021
उन्होंने कहा, ” मैं महान लोकमान्य तिलक को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। उनके विचार तथा सिद्धांत आज मौजूदा स्थिति में अधिक प्रासंगिक हैं, जब 130 करोड़ भारतीयों ने एक आत्मनिर्भर भारत बनाने का फैसला किया है, जो आर्थिक रूप से समृद्ध और सामाजिक रूप से प्रगतिशील हो।”
क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी आजाद को याद करते हुए मोदी ने कहा कि वह ”भारत माता” के एक बहादुर पुत्र और एक उल्लेखनीय शख्स थे। उन्होंने कहा, ” युवावस्था में उन्होंने भारत को साम्राज्यवाद के चंगुल से मुक्त कराने के काम में खुद को झोंक दिया।
वह एक भविष्यवादी विचारक भी थे और एक मजबूत तथा निष्पक्ष भारत का सपना देखते थे।” औपनिवेशिक ब्रिटिश शासन के खिलाफ कई क्रांतिकारी आंदोलनों से जुड़े, आजाद ने कभी पुलिस द्वारा पकड़े नहीं जाने और ”आजाद” रहने की कसम खाई थी।
1931 में एक मुठभेड़ में पुलिस द्वारा घेरे जाने पर 24 वर्षीय आजाद ने खुद को गोली मार ली थी। वहीं, 1856 में जन्मे, तिलक भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नेता थे और उनकी ‘स्वराज’ की अवधारणा ने लोगों को काफी प्रभावित किया।
योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्वीट में लिखा कि अंग्रेजी हुकूमत से भारत की राजनीतिक, आर्थिक व सांस्कृतिक स्वतंत्रता के प्रबल पक्षधर लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जन्म जयंती पर श्रद्धापूर्ण नमन. स्वदेशी उद्यमशीलता से ओत-प्रोत आपके विचार हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
अंग्रेजी हुकूमत से भारत की राजनीतिक, आर्थिक व सांस्कृतिक स्वतंत्रता के प्रबल पक्षधर लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जन्म जयंती पर श्रद्धापूर्ण नमन।
स्वदेशी उद्यमशीलता से ओत-प्रोत आपके विचार हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 23, 2021
