हल्द्वानी: मित्र पुलिस ने लगाए एक लाख से ज्यादा पौधे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड की मित्र पुलिस ने पर्यावरण सुरक्षा, संरक्षण एवं जागरूकता के संदेश के साथ प्रदेश स्तर पर व्यापक अभियान चलाते हुए 45 दिनों में पुलिस परिसरों (थाना, चौकी, वाहिनी, पुलिस लाइन, इकाईयों) में एक लाख छह हजार सात सौ नौ पौधे रोपे हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि विश्व …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड की मित्र पुलिस ने पर्यावरण सुरक्षा, संरक्षण एवं जागरूकता के संदेश के साथ प्रदेश स्तर पर व्यापक अभियान चलाते हुए 45 दिनों में पुलिस परिसरों (थाना, चौकी, वाहिनी, पुलिस लाइन, इकाईयों) में एक लाख छह हजार सात सौ नौ पौधे रोपे हैं।

डीजीपी अशोक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरणविद् पद्मभूषण डॉ. अनिल जोशी के साथ पुलिस मुख्यालय प्रांगण में पौधरोपण से अभियान शुरू करते हुए हरेला पर्व तक एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन लक्ष्य से ज्यादा पौधे रोपे गए।

 

संबंधित समाचार