हंसल मेहता की अपकमिंग फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन निर्देशक हंसल मेहता की आगामी फिल्म ”कैप्टन इंडिया” में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म निर्माताओं ने शुक्रवार को यह घोषणा की। रोनी स्क्रूवाला और अभिनेता से निर्माता बने हर्मन बावेजा के प्रोडक्शन वाली यह एक्शन-ड्रामा फिल्म एक युद्धग्रस्त देश से भारत के सबसे बड़े और सफल बचाव अभियानों से …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन निर्देशक हंसल मेहता की आगामी फिल्म ”कैप्टन इंडिया” में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म निर्माताओं ने शुक्रवार को यह घोषणा की। रोनी स्क्रूवाला और अभिनेता से निर्माता बने हर्मन बावेजा के प्रोडक्शन वाली यह एक्शन-ड्रामा फिल्म एक युद्धग्रस्त देश से भारत के सबसे बड़े और सफल बचाव अभियानों से प्रेरित है।

आर्यन फिल्म में एक पायलट का किरदार निभाएंगे और अभिनेता ने कहा कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहे हैं। आर्यन ने एक बयान में कहा, ”मैं हंसल सर के काम के तरीके का काफी सम्मान करता हूं और उनके साथ काम करने का यह सबसे बेहतर अवसर है।” स्क्रूवाला ने कहा, ”कैप्टन इंडिया केवल सबसे बड़े मानवीय अभियानों में से एक की कहानी नहीं है बल्कि यह अदम्य मानव साहस की कहानी है।

हंसल मेहता हमारे दौर के बेहतरीन फिल्म निर्माताओं में से एक हैं और उन्होंने मानवीय कहानियों की सच्ची भावना को हमेशा खूबसूरती से कैद किया है। कार्तिक आर्यन के प्रशंसकों को सच में काफी खुशी मिलेगी क्योंकि वह ‘कैप्टन इंडिया’ के साथ कुछ नया करने जा रहे हैं।” ”शाहिद”, ”अलीगढ़” और ”स्कैम 1992” जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले मेहता ने कहा कि वह आर्यन के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता