बागेश्वर: रावत को चुनाव समिति अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
बागेश्वर, अमृत विचार। पूर्व सीएम हरीश रावत को प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति का अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। एसबीआई तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिष्ठान्न वितरण किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, गीता रावल, सुनीता टम्टा, इंदिरा …
बागेश्वर, अमृत विचार। पूर्व सीएम हरीश रावत को प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति का अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। एसबीआई तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिष्ठान्न वितरण किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, गीता रावल, सुनीता टम्टा, इंदिरा जोशी, लक्षमी धर्मशक्तू, राजेंद्र टंगड़िया, कवि जोशी, राजेंद्र परिहार, रंजीत दास, विनोद पाठक, धीरज कोरंगा आदि मौजूद रहे।
उधर गरुड़ में वरिष्ठ कांग्रेसी भैरवनाथ टम्टा के आवास पर भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, रतन सिंह किरमोलिया, हीरा पटवाल, हीरा सिंह नेगी, सजन कुमार, सुनील पांडेय तथा रामलाल आदि मौजूद रहे।
