हल्द्वानी: महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना का लाभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कालाढूंगी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के अंतर्गत शुक्रवार को नगर पंचायत सभागार में 16 लाभार्थी को इसका लाभ मिला। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों व सभासद पूरन जोशी, नगर पंचायत ईओ प्रतिभा कोहली ने माताओं को महालक्ष्मी किट वितरित किये। मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के तहत प्रथम दो बालिकाओं, जुड़वा बालिकाओं के जन्म पर माता …

कालाढूंगी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के अंतर्गत शुक्रवार को नगर पंचायत सभागार में 16 लाभार्थी को इसका लाभ मिला। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों व सभासद पूरन जोशी, नगर पंचायत ईओ प्रतिभा कोहली ने माताओं को महालक्ष्मी किट वितरित किये।

मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के तहत प्रथम दो बालिकाओं, जुड़वा बालिकाओं के जन्म पर माता और नवजात कन्या शिशु को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट उपलब्ध कराई गई। नगर पंचायत सभागार कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे लाभार्थियों ने इस योजना की सराहना की।

लाभार्थी महिलाओं ने कहा कि लड़की का होना आज अभिशाप नहीं बल्कि सबसे ज्यादा खुशी की बात है। इस योजना से निश्चित रूप में लाभार्थियों को फायदा मिलेगा। इस दौरान मंडल महामंत्री विनोद बुधलाकोटी, गोपाल बुधलाकोटी, बाल विकास परियोजना अधिकारी भगवती पांडे, नीरू पांडे, सुनीता पंत, आगनबाड़ी कार्यकत्री निर्मला कार्की व आशा कार्यकत्रियां मौजद थीं।

संबंधित समाचार