अल्मोड़ा: पेयजल कर्मियों को तीन महीने से नहीं मिला वेतन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। उत्तराखंड पेयजल निगम के कर्मचारियों को पिछले तीन महीने से वेतन और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया है। जिस कारण अब उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। कर्मचारियों ने शासन से शीघ्र उनके देयकों का भुगतान करने की मांग की है। जल निगम और जल संस्थान …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। उत्तराखंड पेयजल निगम के कर्मचारियों को पिछले तीन महीने से वेतन और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया है। जिस कारण अब उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। कर्मचारियों ने शासन से शीघ्र उनके देयकों का भुगतान करने की मांग की है।

जल निगम और जल संस्थान कर्मचारी संघ के मुख्य संयोजक देवेंद्र सिंह फत्र्याल ने बताया है कि पेयजल निगम को लंबी मांग के बाद भी उनके वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। जबकि सेवानिवृत्त कर्मचारी भी काफी समय से पेंशन मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। लेकिन इसके बाद भी शासन कर्मचारियों की मांग पर कोई गौर नहीं कर रहा है। जिस कारण अब कर्मचारियों के सामने अपने परिवार के भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है।

इधर संगठन के अध्यक्ष हरीश सनवाल और महासंघ अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट ने कहा है कि वह विभाग से कई बार कर्मचारियों को निर्धारित समय पर वेतन व पेंशन भुगतान की मांग कर चुके हैं। लेकिन विभाग द्वारा इन मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा है कि अगर इसी तरह कर्मचारियों की उपेक्षा होती रही तो उन्हें आंदोलन की रणनीति तैयार करनी पड़ेगी।

संबंधित समाचार