हल्द्वानी: पार्षदों ने नगर निगम का गेट बंद कर एमएनए के खिलाफ की नारेबाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम के पार्षदों ने गेट पर ताला लगाकर निगम कर्मियों को अंदर बंद कर दिया। और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी। हालात यहां तक बिगड़ गए कि मौके पुलिस पहुंच गई। हालांकि बाद में किसी तरह से कर्मचारियों को निगम कार्यालय से बाहर भेजा गया। शहर की सफाई व्यवस्था …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम के पार्षदों ने गेट पर ताला लगाकर निगम कर्मियों को अंदर बंद कर दिया। और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी। हालात यहां तक बिगड़ गए कि मौके पुलिस पहुंच गई। हालांकि बाद में किसी तरह से कर्मचारियों को निगम कार्यालय से बाहर भेजा गया।

शहर की सफाई व्यवस्था लड़खड़ाने के बाद वनभूलपुरा क्षेत्र के पार्षदों ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शुक्रवार को पार्षद नगर में कूड़े के ढेरों को साफ कराने की मांग को लेकर एमएनए को ज्ञापन देने गए। लेकिन कार्यालय में एमएनए नहीं थे। इधर पार्षदों का कहना है कि उन्हें बताया गया कि एमएनए चंद्र सिंह मर्तोलिया सीएम के कार्यक्रम के सिलसिले में रुद्रपुर पहुंचे हुए हैं।

पार्षदों का आरोप है कि एमएनए से फोन पर बात करने पर एमएनए ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इस पर पार्षदों का पारा और चढ़ गया। पार्षदों ने कहा कि एक तरफ शहर में हर ओर गंदगी पसरी हुई है वहीं दूसरी ओर एएनएम इस ओर ध्यान न देने की बजाए सीएम के कार्यक्रम में शामिल हो गए हैं।

साथ ही फोन पर बात करने पर अभद्रता कर रहे हैं। बताया गया कि इसी बात को लेकर पार्षदों की निगम कर्मचारियों के साथ भी नोंकझोंक हो गई। बाद में गुस्साए पार्षद नगर निगम के मुख्य गेट पर पहुंच गए और उन्होंने गेट बंद कर दिया। साथ ही नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे।

कहा कि ईद के मौके पर भी सफाई, बिजली, पानी की व्यवस्था को सुचारू नहीं किया गया। पार्षदों के विरोध के बाद हालात बिगड़ते देख मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने पार्षदों को बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन पार्षद टस से मस न हुए। बाद में पुलिस के समझाने के बाद पार्षदों ने किसी तरह से निगम कर्मचारियों को गेट से बाहर जाने दिया लेकिन वह अपनी मांगों को लेकर मौके पर डटे रहे।

बाद में पार्षदों को मनाने के लिए सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र सिंह चौहान पार्षदों को मनाने पहुंचे। इस दौरान विरोध करने वालों में शाकिर हुसैन, लईक कुरैशी, मो. इस्लाम मिकरानी, मो. गुरफान, रूमी वारसी, शकील अंसारी, जीशान परवेज, महबूब आलम आदि थे।

संबंधित समाचार